Skip to main content

ताजा खबर

IND-W vs SA-W: भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, 90 साल की इतिहास में ऐसा करने वाली पहली टीम बनी

IND-W vs SA-W: भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, 90 साल की इतिहास में ऐसा करने वाली पहली टीम बनी

Indian Women (Photo Source: Cricket)

भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम के बीच इस वक्त एकमात्र टेस्ट मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेपॉक में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जो पूरी तरह से उनके हक़ में रहा। वहीं दूसरे दिन के पहले सेशन में टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी को 6 विकेट के नुकसान पर 603 रनों के स्कोर पर घोषित कर दिया।

इसी के साथ भारतीय टीम ने महिला टेस्ट क्रिकेट के 90 साल के इतिहास में पहली बार एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम किया। आपको बता दें कि, महिला टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार किसी टीम ने 600 रनों का स्कोर एक पारी में बनाया है। वहीं टीम इंडिया के नाम अब महिला टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का भी रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। इससे पहले ये रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के नाम पर था।

उन्होंने साल 2024 में साउथ अफ्रीकी टीम के खिलाफ पर्थ के टेस्ट मैच में अपनी पहली पारी में 575 रनों का स्कोर बनाया था। इस मैच में साउथ अफ्रीकी महिला टीम के खिलाफ टीम इंडिया की तरफ से पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन देखने को मिला, जिसमें शेफाली वर्मा ने जहां 205 रनों की पारी खेली तो वहीं स्मृति मंधाना के बल्ले से भी 149 रन बनाए। इसके अलावा ऋचा घोष ने 86 जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 69 रनों की बेहतरीन पारी खेली।

मुकाबले की बात करें तो पहली पारी में भारत के 604 रनों के जवाब में दक्षिण अफ़्रीकी महिला टीम ने चाय ब्रेक तक 35 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 106 रन बना लिए हैं। पहली पारी के आधार पर दक्षिण अफ्रीका अभी भी भारत से 497 रन पीछे है।

IND-W vs SA-W: महिला टेस्ट क्रिकेट इतिहास में एक पारी में सर्वाधिक स्कोर

भारत – 603 रन (बनाम साउथ अफ्रीका, चेन्नई टेस्ट मैच, साल 2024)

ऑस्ट्रेलिया – 575 रन (बनाम साउथ अफ्रीका, पर्थ टेस्ट मैच, साल 2023)

ऑस्ट्रेलिया – 569 रन (बनाम इंग्लैंड, गिल्डफोल्ड टेस्ट मैच, साल 1998)

ऑस्ट्रेलिया – 525 रन (बनाम भारत, अहमदाबाद टेस्ट मैच, साल 1984)

न्यूजीलैंड – 517 रन (बनाम इंग्लैंड, स्केयरबर्ग टेस्ट मैच, साल 1996)

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...