
Ravi Bishnoi (Image Credit- Twitter X)
भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाज रवि विश्नोई (Ravi Bishnoi) ने कप्तान सूर्यकुमार यादव और उपकप्तान शुभमन गिल को लेकर बड़ा बयान दिया है। विश्नोई का कहना है कि दोनों ने उन्हें बैक किया है। गौरतलब है कि इस समय तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर है।
तो वहीं इस सीरीज का दूसरा मैच कल 28 जुलाई को दोनों टीमों के बीच पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। मुकाबले में विश्नोई ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में मात्र 26 देकर, तीन बड़े विकेट हासिल किए। साथ ही इस कमाल के प्रदर्शन की चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच (POTM) के अवाॅर्ड से भी नवाजा गया।
रवि विश्नोई ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि भारत बनाम श्रीलंका के दूसरे टी20 मैच के खत्म होने के बाद रवि विश्नोई ने पोस्ट मैच के दौरान कहा- सूर्यकुमार शानदार कप्तानी कर रहे हैं। मैं ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान भी उनकी लीडरशिप में खेला हूं। वह अच्छा कर रहे हैं।
शुभमन गिल की कप्तानी भी शानदार रही, जिम्बाब्वे में हमने बतौर कप्तान भी शानदार प्रदर्शन किया। वे हमेशा मेरा समर्थन करते हैं और एक गेंदबाज के रूप में जब कप्तान आपका समर्थन करता है तो आप इससे ज्यादा कुछ नहीं मांग सकते। सूर्यकुमार और शुभमन दोनों ने मुझे बैक किया है।
भारत ने सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त
दूसरी ओर, आपको जारी टी20 सीरीज के बारे में बताएं तो दूसरे टी20 मैच में 7 विकेट से जीत हासिल करने के बाद, मैन इन ब्लू ने मेजबान टीम पर 2-0 की बढ़त बना ली है। तो वहीं अब दोनों टीमों के बीच तीसरा टी20 मैच 30 जुलाई, मंगलवार को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
देखने लायक बात होगी इस मैच में कौनसी टीम जीत हासिल करती है? हालांकि, सीरीज को अपने नाम करने के बाद टीम इंडिया की ओर से प्लेइंग इलेवन में कई परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं।
जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट
WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें
“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई
अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

