

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन भी साउथ अफ्रीका ने अपना दबदबा बनाए रखा है। चौथे दिन के खेल के बाद मेजबान टीम इंडिया की हालत खस्ता नजर आ रही है।
चौथे दिन के खेल के बाद भारत ने दूसरी पारी में 15.5 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद दो विकेट के नुकसान पर कुल 27 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय कुलदीप यादव 4* और साई सुदर्शन 2* रन बनाकर मौजूद हैं। भारत को यहां से खेल के आखिरी दिन जीत के लिए 522 रनों की जरूरत है, तो साउथ अफ्रीका को 8 विकेट की।
भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरा टेस्ट, चौथे दिन का खेल
दिन के खेल के बारे में आपको जानकारी दें, तो साउथ अफ्रीका ने आज 26 रनों से आगे खेलना शुरू किया। तीसरे दिन नाबाद रहने वाले एडेन मार्करम (35) और रयान रिकेल्टन (299) ने पहले विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी कर टीम को एक मजबूत शुरुआत दी।
हालांकि, कप्तान टेम्बा बावुमा 3 रन बनाकर वाॅशिंगटन सुंदर के खिलाफ जल्दी आउट हो गए। इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स (94) ने टोनी जी जोर्जी (49) और वियान मुल्डर के साथ मिलकर, साउथ अफ्रीका की तीसरे दिन 288 रनों की बढ़त को 500 के पार पहुंचा दिया।
लेकिन स्टब्स अपने टेस्ट करियर का तीसरा शतक लगाने से महज 6 रन दूर रह गए। इसके बाद जैसे ही स्टब्स का विकेट गिरा, तो साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी को 78.3 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद पांच विकेट के नुकसान पर 260 रनों पर घोषित की। भारत को चौथी पारी में जीत के लिए साउथ अफ्रीका से 549 रनों का एक पहाड़ जैसा लक्ष्य मिला। भारत की ओर से दूसरी पारी में अनुभवी रवींद्र जडेजा को 4 और वाॅशिंगटन सुंदर को 1 विकेट मिला।
इसके बाद भारत ने चौथे दिन स्टंप्स के समय दो विकेट के नुकसान पर 27 रन बना लिए हैं। भारत अभी भी साउथ अफ्रीका से 522 रनों से पीछे है। भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 13 और केएल राहुल 6 रन बनाकर आउट हो चुके है। साउथ अफ्रीका की ओर से मार्को यान्सेन व साइमन हार्मर के हाथ अभी तक 1-1 सफलता लगी है।
Video Of The Day: T20 World Cup 2026 – मिलिंद कुमार के शानदार कैच ने बाबर आजम को किया चलता
T20 World Cup 2026: PAK vs USA मैच के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालिए एक नजर
T20 World Cup 2026: नामीबिया के खिलाफ भारत की प्लेइंग XI में बदलाव के संकेत, सुंदर को लेकर सस्पेंस
क्रिस लिन ने चुनी अपनी ऑलटाइम फेवरेट टी20 XI, लेकिन रोहित-विराट को नहीं दी जगह

