Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ: बेंगलुरु टेस्ट में गौतम गंभीर की रणनीति लेकर बड़ी बात बोल गए दिनेश कार्तिक, जाने क्या कहा?

Dinesh Karthik and Gautam Gambhir (Image Credit- Twitter X)

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी पहले टेस्ट में शुभमन गिल की अनुपस्थिति में भारत को अपने बल्लेबाजी क्रम में कुछ बदलाव करने पड़े। मुकाबले में अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को नंबर 3 पर भेजने का फैसला किया और गिल की जगह लेने वाले सरफराज खान को नंबर 4 पर खिलाया।

हालांकि, कप्तान रोहित शर्मा और हेड कोच गौतम गंभीर के ये रणनीति कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। कोहली बेंगलुरू टेस्ट मैच की पहली पारी में 9 गेंदों में बिना कोई रन बनाए आउट हो गए। दूसरी ओर, भारतीय मैनेजमेंट के इस फैसले को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज और आरसीबी में कोहली के साथ खेल चुके दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने बड़ा बयान दिया है।

Dinesh Karthik ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि दिनेश कार्तिक ने क्रिकबज के हवाले से कहा- मैं विराट कोहली का बचाव नहीं कर रहा हूं, उनके पास अब तक खेले गए कुछ महान बल्लेबाजों जैसा स्वभाव और तकनीक है। अगर मैं कोई बदलाव करता हूं तो ऐसा इसलिए है क्योंकि मुझे विश्वास है कि वह खिलाड़ी वहां अच्छा प्रदर्शन करेगा, इसलिए नहीं कि मैं विराट कोहली को बचाना चाहता हूं।

वह टेस्ट में नंबर 4 पर चलता है। हर वनडे मैच में 3 और टी20 में वह ओपनिंग करते हैं। अब आप कह सकते हैं कि गेंद अलग है, यह उतनी ज्यादा घूम नहीं रही है, 100 प्रतिशत, टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली के लिए सबसे उपयुक्त जगह कहां है, वो सिर्फ नंबर चार है।

विराट कोहली भी सराहनीय हैं। वह आसानी से कह सकते थे, नहीं, मुझे चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने दीजिए, क्योंकि आप केएल राहुल या सरफराज खान को तीसरे नंबर पर रख सकते हैं। कोच ने कहा होगा, ठीक है, मैं उस बातचीत का मैनेजमेंट करूंगा। फैक्ट है ये कि वह नंबर 3 पर बल्लेबाजी पर गए और यह उनकी (गंभीर) मानसिकता बताती है।

আরো ताजा खबर

चोट के कारण एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुए बांग्लादेशी तेज गेंदबाज नाहिद राणा; अफगानिस्तान सीरीज से करेंगे वापसी

Nahid Rana (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा (Nahid Rana) चोट के कारण सितंबर 2026 में होने वाले एशियन गेम्स में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।...

SM Trends: 1 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) 2026 कैरेबियन प्रीमियर लीग में, गुयाना अमेजन वॉरियर्स के फील्डर ग्लेन फिलिप्स ने एक हाथ से बाउंड्री पर शानदार कैच पकड़ा। डीप मिड-विकेट पर...

“चलो साथ मिलकर खूबसूरत यादें बनाते हैं” – बेटे रियो के क्रिकेट के सफर की शुरुआत पर सुरेश रैना ने शेयर किया भावुक पोस्ट

Suresh Raina Celebrates Son Rio’s First Steps in Cricket with Emotional Post (image via X) Suresh Raina son Rio: भारत के पूर्व क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी...

BBL 2026-27 में बेन स्टोक्स की धमाकेदार एंट्री, एडिलेड स्ट्राइकर्स के साथ साइन किया बड़ा कॉन्ट्रैक्ट

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स अब ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग  में खेलते नजर आएंगे। स्टोक्स ने 2026-27 सीजन के लिए एडिलेड...