Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ: बेंगलुरु टेस्ट के पहले ही घंटे में बैकफुट पर टीम इंडिया, विराट, सरफराज बिना खाता खोले हुए आउट

IND vs NZ बेंगलुरु टेस्ट के पहले ही घंटे में बैकफुट पर टीम इंडिया विराट सरफराज बिना खाता खोले हुए आउट

Team India (Photo Source: X)

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच के पहले दिन यानी बुधवार 16 अक्टूबर को बारिश के कारण टॉस नहीं हुआ था। ऐसे में दूसरे दिन टॉस हुआ। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो अभी तक सही साबित होता हुआ नजर नहीं आया है।

दरअसल टेस्ट मैच के दूसरे दिन का पहले सेशन का खेल जारी है। पहले सेशन में टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर पूरी तरह से फ्लॉप रहा। रोहित शर्मा ने यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर पारी की शुरुआत की। रोहित शुरुआत में संभलकर बल्लेबाजी करते हुए दिखे लेकिन अंत में वो 16 गेंदों में 2 रन बनाकर आउट हो गए।

रोहित के आउट होने के बाद इस मैच में विराट कोहली नंबर तीन बल्लेबाजी करने उतरे, लेकिन यहां वो कुछ ख़ास नहीं कर पाए और बिना खाता खोले ही William ORourke की गेंद पर लेग स्लिप में कैच आउट हुए। वहीं उसके बाद नंबर चार पर बल्लेबाजी करने उतरे सरफराज खान भी बिना खाता खोले चलते बने। सरफराज मैट हेनरी की गेंद पर डेवोन कॉनवे को कैच थमा बैठे।

आपको बता दें कि इस वक्त भारत की तरफ से यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत क्रीज पर मौजूद हैं। वहीं खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया 12.3 ओवर में 13 रन बना चुकी है और इस दौरान भारतीय बल्लेबाजों ने एक भी बॉउंड्री नहीं लगाया है। बारिश की वजह से इस वक्त खेल रुका हुआ है। अब देखने ये दिलचस्प होगा कि पंत और यशस्वी किस तरह से टीम इंडिया की वापसी करवाते हैं।

भारतीय टीम ने दो बदलाव किए हैं। शुभमन गिल की जगह सरफराज खान और आकाश दीप की जगह कुलदीप यादव को मौका दिया है। न्यूजीलैंड की टीम तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतरी है। वहीं टीम इंडिया ने आकाश दीप की जगह कुलदीप यादव को मौका दिया और वो तीन स्पिनर्स के साथ इस मैच में उतरे हैं।

আরো ताजा खबर

क्या मोहम्मद शमी का इंटरनेशनल करियर खत्म हो गया है? इस रिपोर्ट में सेलेक्टर्स के बड़े प्लान का हुआ खुलासा

Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X) चैंपियंस ट्राॅफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेलने के बाद, अभी तक अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एक भी इंटरनेशनल...

“वह अलग किस्म के ऑफ-स्पिनर हैं” – श्रीलंका दौरे से पहले 33 वर्षीय सारांश जैन की तारीफ में बोले आर. अश्विन

R Ashwin Praises Saransh Jain After Maiden Test Call-Up for Sri Lanka Tour (image via X) श्रीलंका में होने वाली दो मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम में...

₹2,00,000 करोड़ के पास पहुंची IPL की बिजनेस वैल्यू, RCB ने किया ₹300 मिलियन का आंकड़ा पार

IPL Enterprise Value Nears ₹2 Lakh Crore; RCB Retains Top Spot as Most Valued Brand (image via X) ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक ‘हूलिहान लोकी’ की 2026 आईपीएल ब्रांड वैल्यूएशन स्टडी के...

150 साल के इतिहास में ऐसा हुआ पहली बार! एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने नियुक्त की पहली महिला चेयर

Essex create history by appointing first female Chair in 150-year history (image via X) अपनी 150वीं सालगिरह के मौके पर एक अहम कदम उठाते हुए, एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने...