Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ: टिम साउदी की शानदार इनस्विंगर ने रोहित शर्मा के स्टंप उखाड़ दिए, वायरल हुई वीडियो

IND vs NZ: टिम साउदी की शानदार इनस्विंगर ने रोहित शर्मा के स्टंप उखाड़ दिए, वायरल हुई वीडियो

India vs New Zealand (Image Credit- Twitter X)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुरू हो चुका है। तो वहीं इस मैच का आज 17 अक्टूबर को खेल का दूसरा दिन जारी है। पहले दिन का खेल बारिश की वजह से नहीं हो पाया था।

तो वहीं आज मौसम साफ होने की वजह से दूसरे दिन का खेल शुरू हुआ और मेजबान टीम इंडिया ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, भारतीय टीम के लिए यह फैसला अभी तक कुछ खास नहीं रहा है।

भारतीय टीम ने टाॅप ऑर्डर के तीन बल्लेबाजों के विकेट्स, तो सिर्फ 10 रनों के ही भीतर खो दिए। इस दौरान भारतीय पारी के 7वें ओवर में कीवी गेंदबाज टिम साउदी ने एक ऐसी इनस्विंग गेंद फेंकी, जिसे समझने में कप्तान रोहित शर्मा गच्चा खा गए और गेंद सीधे स्टंप पर जा लगी।

बता दें कि साउदी ने रोहित को इस ओवर की बेहतरीन इनस्विंग गेंद पर बोल्ड आउट किया, रोहित गेंद को समझ नहीं पाए और आउटस्विंग समझ कर खेलने गए और आउट हो गए। रोहित सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

यहाँ देखे:- Rohit Sharma को लेकर Mumbai Indians ने किया बड़ा फैसला, हैरान रह जाएंगे ये खबर पढ़कर आप

देखें टिम साउदी ने किस तरह किया रोहित शर्मा को आउट

दूसरी ओर, मैच का हाल बताएं तो भारत ने खबर लिखे जाने तक 17 ओवर बाद 3 विकेट के नुकसान पर 27 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय यशस्वी जायसवाल 12 और ऋषभ पंत 11 रन बनाकर मौजूद हैं। भारत की ओर से रोहित शर्मा (2) और विराट कोहली व सरफराज खान खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए हैं।

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, विराट कोहली, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

न्यूजीलैंड: टॉम लाथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, विल यंग, ​​रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मैट हेनरी, टिम साउदी, अजाज पटेल, विलियम ओ’रूर्के।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...