Skip to main content

ताजा खबर

IND vs ENG: हार्दिक पांड्या के उप-कप्तान न होने पर भड़के आकाश चोपड़ा, कहा- “5 सीरीज जिताई फिर भी…”

IND vs ENG: हार्दिक पांड्या के उप-कप्तान न होने पर भड़के आकाश चोपड़ा, कहा- “5 सीरीज जिताई फिर भी…”

Hardik Pandya and Aakash Chopra (Photo Source: X)

रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में हार्दिक पांड्या टी20 फॉर्मेट में भारत की कप्तानी करते हुए नजर आते थे। रोहित के टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लेने के बाद सूर्यकुमार यादव को फुल-टाइम कप्तान नियुक्त किया गया, जिसके पीछे का कारण हार्दिक का फिटनेस हैं। बीसीसीआई ने कुछ दिनों पहले ही इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया।

चयनकर्ताओं ने हार्दिक के होते हुए भी अक्षर पटेल को टीम का उप-कप्तान बनाया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा का कहना है कि, हार्दिक ने टी20 वर्ल्ड कप में भी अच्छा प्रदर्शन किया किया। फिर घरेलू क्रिकेट भी खेल रहे, लेकिन कोई उनके बारे में नहीं सोच रहा और न ही बात कर रहा है।

हार्दिक पांड्या के बारे में कोई बात नहीं कर रहा है- आकाश चोपड़ा

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर साझा किए गए वीडियो में पिछले कुछ सालों में कितने सारे खिलाड़ियों ने टी20 फॉर्मेट में भारत की कप्तानी की, इसे लेकर बात की। पूर्व खिलाड़ी ने इस बात को लेकर हैरानी  जताई कि हार्दिक को लीडरशिप रोल के लिए आखिर क्यों नहीं देखा जा रहा है। चोपड़ा ने यह भी याद दिलाया कि भारत ने हार्दिक की कप्तानी में 6 में से पांच टी20 सीरीज भी जीती हैं।

“पिछले पांच सालों में भारत के टी20 इंटरनेशनल मैचों में 10 कप्तान हुए हैं। सूर्यकुमार यादव मौजूदा कप्तान हैं। कुछ समय पहले ऋतुराज गायकवाड़ कप्तान थे और उससे पहले हार्दिक पांड्या लंबे समय तक कप्तान रहे और फिर रोहित शर्मा और विराट कोहली। केएल राहुल ने भी कप्तानी की। यहां तक ​​कि शुभमन गिल ने भी कप्तानी की।”

“यही मेरा मुद्दा है – हार्दिक पांड्या के साथ क्या हुआ? कोई भी उनके बारे में नहीं सोच रहा है या बात नहीं कर रहा है। वास्तव में क्या हुआ है? उनका टी 20 वर्ल्ड कप बहुत अच्छा था और उसके बाद, उन्होंने बहुत सारा घरेलू क्रिकेट भी खेला। वह एक आईपीएल टीम के कप्तान है और भारत ने उनकी कप्तानी वाली छह टी 20 सीरीजों में से पांच जीती हैं। जब रोहित उपलब्ध नहीं थे, तब हार्दिक पांड्या कप्तान हुआ करते थे।”

आकाश चोपड़ा ने यह भी कहा कि हार्दिक पांड्या को भारत की उप-कप्तानी से सिर्फ इसलिए नहीं हटाया जा सकता, क्योंकि उनके नेतृत्व में पिछले आईपीएल सीजन मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन खराब था। भारतीय टीम की कप्तानी इस आधार पर तय नहीं होती कि आप फ्रेंचाइजी के लिए कैसी कप्तानी करते हैं।

“This article is sourced from CricTracker’s feed”

আরো ताजा खबर

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी वनडे में भारत कर सकता है 3 बड़े एक्सपेरिमेंट

3 bold experiments India ODI Afghanistan (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर 2-0 की अजेय...

ENG W vs IND W: भारत के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने पांच अनकैप्ड खिलाड़ियों को दिया मौका, टीम पर डालें नजर

Nat Sciver-Brunt (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने भारत के खिलाफ खेले जाने वाले एकमात्र महिला टेस्ट मैच के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर...

ऐसे मामलों में बोर्ड की कोई भूमिका नहीं – वैभव सूर्यवंशी विवाद पर BCCI ने साफ किया अपना रुख

Vaibhav Sooryavanshi Devajit Saikia (Image credit Twitter – X) भारत ए और श्रीलंका ए के बीच दांबुला में खेले गए मुकाबले के दौरान युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी विवादों में घिर...

SM Trends: 18 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) बीसीसीआई के सेक्रेटरी देवाजीत सैकिया का कहना है कि अगले सीजन से आईपीएल 10 मार्च को शुरू हो सकता है और 15 मई तक...