
Hardik Pandya and Aakash Chopra (Photo Source: X)
रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में हार्दिक पांड्या टी20 फॉर्मेट में भारत की कप्तानी करते हुए नजर आते थे। रोहित के टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लेने के बाद सूर्यकुमार यादव को फुल-टाइम कप्तान नियुक्त किया गया, जिसके पीछे का कारण हार्दिक का फिटनेस हैं। बीसीसीआई ने कुछ दिनों पहले ही इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया।
चयनकर्ताओं ने हार्दिक के होते हुए भी अक्षर पटेल को टीम का उप-कप्तान बनाया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा का कहना है कि, हार्दिक ने टी20 वर्ल्ड कप में भी अच्छा प्रदर्शन किया किया। फिर घरेलू क्रिकेट भी खेल रहे, लेकिन कोई उनके बारे में नहीं सोच रहा और न ही बात कर रहा है।
हार्दिक पांड्या के बारे में कोई बात नहीं कर रहा है- आकाश चोपड़ा
आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर साझा किए गए वीडियो में पिछले कुछ सालों में कितने सारे खिलाड़ियों ने टी20 फॉर्मेट में भारत की कप्तानी की, इसे लेकर बात की। पूर्व खिलाड़ी ने इस बात को लेकर हैरानी जताई कि हार्दिक को लीडरशिप रोल के लिए आखिर क्यों नहीं देखा जा रहा है। चोपड़ा ने यह भी याद दिलाया कि भारत ने हार्दिक की कप्तानी में 6 में से पांच टी20 सीरीज भी जीती हैं।
“पिछले पांच सालों में भारत के टी20 इंटरनेशनल मैचों में 10 कप्तान हुए हैं। सूर्यकुमार यादव मौजूदा कप्तान हैं। कुछ समय पहले ऋतुराज गायकवाड़ कप्तान थे और उससे पहले हार्दिक पांड्या लंबे समय तक कप्तान रहे और फिर रोहित शर्मा और विराट कोहली। केएल राहुल ने भी कप्तानी की। यहां तक कि शुभमन गिल ने भी कप्तानी की।”
“यही मेरा मुद्दा है – हार्दिक पांड्या के साथ क्या हुआ? कोई भी उनके बारे में नहीं सोच रहा है या बात नहीं कर रहा है। वास्तव में क्या हुआ है? उनका टी 20 वर्ल्ड कप बहुत अच्छा था और उसके बाद, उन्होंने बहुत सारा घरेलू क्रिकेट भी खेला। वह एक आईपीएल टीम के कप्तान है और भारत ने उनकी कप्तानी वाली छह टी 20 सीरीजों में से पांच जीती हैं। जब रोहित उपलब्ध नहीं थे, तब हार्दिक पांड्या कप्तान हुआ करते थे।”
आकाश चोपड़ा ने यह भी कहा कि हार्दिक पांड्या को भारत की उप-कप्तानी से सिर्फ इसलिए नहीं हटाया जा सकता, क्योंकि उनके नेतृत्व में पिछले आईपीएल सीजन मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन खराब था। भारतीय टीम की कप्तानी इस आधार पर तय नहीं होती कि आप फ्रेंचाइजी के लिए कैसी कप्तानी करते हैं।
“This article is sourced from CricTracker’s feed”
जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट
WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें
“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई
अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

