Skip to main content

ताजा खबर

IND vs ENG: नेट्स में घातक फॉर्म में दिखे विराट कोहली और रोहित शर्मा, वायरल हुआ वीडियो

IND vs ENG नेट्स में घातक फॉर्म में दिखे विराट कोहली और रोहित शर्मा वायरल हुआ वीडियो

Virat Kohli & Rohit Sharma (Photo Source: X)

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 19 फरवरी 2025 से शुरू हो रहा है। टीम इंडिया इस बड़े टूर्नामेंट से पहले इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने के लिए तैयार है, जिसका पहला मैच 6 फरवरी को नागपुर के वीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा पिछली कुछ सीरीजों में खराब फॉर्म जूझते हुए नजर आए हैं। लेकिन दोनों ही बल्लेबाजों की मंशा आगामी सीरीज और टूर्नामेंट में अपना दबदबा दिखाने की होगी। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज शुरू होने से पहले रोहित और विराट नेट्स में जमकर प्रैक्टिस करते हुए नजर आए, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

नेट्स में खूब पसीना बहा रहे हैं रोहित और विराट

बीसीसीआई द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में रोहित शर्मा और विराट कोहली अच्छे लय में दिखे। दोनों दिग्गज गेंद को अच्छी टाइमिंग से खेल रहे थे और इंग्लैंड सीरीज से ठीक पहले ये अच्छे संकेत हैं, जहां उनका सामना एक बेहतरीन गेंदबाजी अटैक से होने वाला है, जिसमें जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड जैसे तेज गेंदबाज शामिल होंगे।

यहां देखें वीडियो-

भारत ने पिछली सीरीज श्रीलंका के खिलाफ अगस्त 2024 में खेली थी, जिसमें टीम को 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था। इस सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा के प्रदर्शन की बात करें तो रोहित भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। वहीं, विराट ने 19.33 के खराब औसत से बल्लेबाजी की थी।

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में दोनों ही खिलाड़ियों को प्रदर्शन शानदार था। विराट ने 11 मैचों में 95.62 के औसत से 765 रन बनाए थे, जबकि रोहित ने 54.27 के औसत से 597 रन ठोके थे। फैंस को उम्मीद रहेगी कि दोनों खिलाड़ी ऐसे प्रदर्शन को आगामी चैंपियंस ट्रॉफी में भी दोहरा पाए।

बता दें, दोनों ही खिलाड़ियों ने हाल ही में रणजी ट्रॉफी 2024-25 में अपनी-अपनी स्टेट टीमों के लिए मैच खेलकर लंबे अंतराल के बाद घरेलू क्रिकेट में वापसी की, लेकिन दोनों ही कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए।

আরো ताजा खबर

IND vs AFG: शुभमन गिल की बल्लेबाजी के कायल हुए आकाश चोपड़ा, नाबाद पारी को बताया खास

IND vs AFG Aakash Chopra Shubman Gill (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में शानदार बल्लेबाजी करने...

14 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: शुभमन गिल की बल्लेबाजी के कायल हुए आकाश चोपड़ा, नाबाद पारी को बताया खास आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब...

वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर को पछाड़ते हुए रोहित शर्मा ने भारतीय ओपनर के तौर पर रचा इतिहास

Rohit Sharma reaches huge milestone (image via getty) 13 जून को भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में, रोहित शर्मा ने ओपनर के तौर पर भारत...

बांग्लादेशी क्रिकेटर नईम हसन के साथ उत्पीड़न के आरोप में 3 पुलिस अफसर सस्पेंड!

Nayeem Hasan (image via getty) नईम हसन के कथित उत्पीड़न की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई गई है, जबकि घटना की व्यापक आलोचना के बाद तीन पुलिस...