Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN T20I सीरीज के लिए India Team घोषित, बड़े नाम टीम से बाहर; IPL से चुने गए ये धुरंधर

Suryakumar Yadav (Photo Source: X)

IND vs BAN T20I सीरीज के लिए India Team घोषित: भारत और बांग्लादेश के बीच 6 अक्टूबर से T20I सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है। 

आईपीएल के उभरते सितारों से सजी है टीम इंडिया की T20I टीम 

वइस सीरीज के लिए नितीश कुमार रेड्डी को भी टीम में चुना गया है। उन्हें पहली बार टीम में शामिल किया गया है क्योंकि, उन्होंने आईपीएल में हैदराबाद के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। इसके साथ ही लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव को भी टीम में मौका मिला है।

मयंक ने 150 किमी प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी की और अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करने में कामयाब रहे। चोट के कारण वह लंबे समय तक टीम से बाहर रहे, लेकिन अपनी तेज गेंदबाजी की बदौलत उन्होंने भारतीय टीम में जगह बना ली है।

कोलकाता नाइट राइडर्स के मिस्ट्री स्पिनर बनकर उभरे वरुण चक्रवर्ती को एक बार फिर भारतीय टीम में जगह मिली है। पिछले सीजन में कोलकाता के लिए शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें एक और मौका मिला है। इसके साथ ही जितेश शर्मा की भी टीम में वापसी हुई है। उन्हें दूसरे विकेटकीपर के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। 

इन खिलाड़ियों को दिया गया है आराम 

भारत को आने वाले महीनों में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है। इसको ध्यान में रखते हुए ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है।

आगामी टेस्ट मैचों को देखते हुए इन खिलाड़ियों के वर्कलोड मैनेजमेंट के लिए ब्रेक दिया गया है। इसके अलावा ईशान किशन को दोबारा मौका नहीं मिला। उन्होंने हाल ही में घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है। 

IND vs BAN T20I Series: बांग्लादेश के खिलाफ 3 टी20 मैचों के लिए भारत की टीम:

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, रियान पराग, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, मयंक यादव।

भारत-बांग्लादेश टी20 सीरीज का शेड्यूल

पहला टी20- ग्वालियर- 6 अक्टूबर
दूसरा टी20- दिल्ली- 9 अक्टूबर
तीसरा टी20- हैदराबाद- 12 अक्टूबर

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...