Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN, 2nd Test: Day 1 Highlights: आकाश दीप के पहले विकेट से लेकर भारी बारिश के चलते दिन रद्द होने तक

IND vs BAN, Akash Deep (Photo Source: X/Twitter)

IND vs BAN, 2nd Test: Day 1 Highlights: भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 27 सितंबर से ग्रीन पार्क कानपुर में खेला जा रहा है। आज खेल के पहले दिन बारिश ने बहुत बाधा डाली। टॉस एक घंटे देरी से 10 बजे हुआ और मैच 10ः30 बजे से शुरू हुआ।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बता दें, 2015 के बाद ऐसा पहली बार है जब भारत ने घर पर किसी टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है।

बारिश के चलते खेल का पहला दिन रद्द कर दिया गया है। पहले दिन के अंत तक बांग्लादेश ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट के नुकसान पर 107 रन बना लिए हैं। मोमिनुल हक (40*) और मुश्फिकुर रहीम (6*) नाबाद क्रीज पर मौजूद हैं।

IND vs BAN: आकाश दीप ने बांग्लादेश को दिए पहले दो झटके

पहली पारी में बांग्लदेश को पहला झटका 9वें ओवर में आकाश दीप ने दिया। यशस्वी जायसवाल के शानदार कैच के चलते जाकिर हसन 24 गेंदें खेलकर डक पर आउट हुए।

AKASH DEEP STRIKES…!!! 🔥

– Jaiswal with a stunner. pic.twitter.com/g5yiyzJ4hq

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) September 27, 2024

आकाश ने फिर 13वें ओवर में शादमान इस्लाम पर भी शिकंजा कसा। ओवर की पहली गेंद शादमान इस्लाम के पैड पर लगी, आकाश दीप ने तुरंत अपील की लेकिन ऑनफील्ड अंपायर ने नॉटआउट करार दिया। रोहित शर्मा DRS के लिए विकेटकीपर ऋषभ पंत से हाइट को लेकर चर्चा कर रहे थे, लेकिन आकाश बहुत ज्यादा कॉन्फिडेंट में थे, कि यह आउट है। रोहित ने रिव्यू लिया और जब तीनों डॉट रेड हुई तो कप्तान काफी ज्यादा हैरान और खुश हो गए थे।

😮 When the giant screen showed three Reds ⭕⭕⭕

Akash Deep gets his second courtesy of a successful DRS!

Live – https://t.co/JBVX2gyyPf#TeamIndia | #INDvBAN | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/ZyGJfgBdjW

— BCCI (@BCCI) September 27, 2024

 अश्विन ने तोड़ी शांतो और मोमिुनल हक की साझेदारी

लंच ब्रेक तक बांग्लादेश ने पहली पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 74 रन बना लिए थे। लंच के बाद ही आर अश्विन ने प्रहार करते हुए बांग्लादेशी कप्तान को पवेलियन का रास्ता दिखाया। नजमुल हुसैन शान्तो 57 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 31 रन बनाकर आउट हुए। इसी के साथ शान्तो और मोमिनुल हक के बीच तीसरे विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी भी टूटी।

Ravi Ashwin 🤝 left handers.

– One of the greatest of our games! pic.twitter.com/PZ9L4Y6LxZ

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) September 27, 2024

IND vs BAN: 35वें ओवर के बाद खराब लाइट और फिर बारिश के चलते रूका खेल

दूसरे सेशन में ‘खराब लाइट’ के कारण खेल को रोक दिया गया है

📸: Jio Cinema#INDvsBAN #Cricket #CricketUpdate #Trending #CricTrackerHindi pic.twitter.com/XjGaP4iaE1

— CricTracker Hindi (@ct_hindi) September 27, 2024

IT’S RAINING IN KANPUR.

– Day 1 likely to end now. pic.twitter.com/YmsW8Tsf8e

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) September 27, 2024

भारी बारिश के चलते पहले दिन का खेल रोक दिया गया

UPDATE 🚨

Due to incessant rains, play on Day 1 has been called off in Kanpur.

Scorecard – https://t.co/JBVX2gyyPf#TeamIndia | #INDvBAN | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/HSctfZChvp

— BCCI (@BCCI) September 27, 2024

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...