Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN 2nd Test, 3rd Day: तीसरे दिन का मैच भी चढ़ा बारिश के भेंट, जानें चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम?

IND vs BAN 2nd Test, 3rd Day: तीसरे दिन का मैच भी चढ़ा बारिश के भेंट, जानें चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम?

Ind Vs Ban 2nd Test Day 3 (Source X)

भारत और बांग्लादेश के बीच ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान लगातार 3 दिन बारिश ने खलल डालना जारी रखा और कानपुर में खराब मौसम के कारण तीसरे दिन का पूरा भी शुरू किए रद्द कर दिया गया।

पहले दिन का खेल 

पहले दिन भी बारिश के कारण खेल बाधित रहा और केवल 35 ओवर ही फेंके जा सके। बांग्लादेश ने पहले दिन स्टंप्स तक 107/3 रन बनाए थे, जिसमें मोमिनुल हक (40*) और विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम (6*) क्रीज पर नाबाद थे। तेज गेंदबाज आकाश दीप (2/34) ने पहले दिन की शुरुआत अच्छी की थी।

दूसरे दिन

बारिश के कारण रद्द

तीसरे दिन 

बारिश के कारण रद्द

फैंस अब ताक लगाए बैठे हैं कि चौथे दिन का मैच कैसा रहेगा, क्या उस दिन भी बारिश होगा या मैच खेला जा सकेगा। आइए जानें-

सोमवार, 30 सितंबर को कैसा रहेगा कानपुर का मौसम

कानपुर टेस्ट के चौथे और पांचवें दिन मौसम के पूर्वानुमान की बात करें तो मौसम साफ रहने की उम्मीद है। हालाँकि, यह देखना अभी बाकी है कि शेष दिनों में गीली आउटफील्ड और पानी भराव की स्थिति कैसी रहती है, जो यह निर्धारित करने में महत्वपूर्ण हो सकती है कि खेल संभव होगा या नहीं।

अब सिर्फ दो दिन का खेल बचा है और ऐसा लग रहा है कि मैच ड्रॉ की ओर बढ़ रहा है। गौरतलब है कि टीम इंडिया ने चेन्नई में पहले ही टेस्ट में शानदार जीत दर्ज कर ली है और फिलहाल सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है।

टेस्ट सीरीज के बाद 6 अक्टूबर से शुरू होगा IND vs BAN T20I Series

भारत और बांग्लादेश के बीच 6 अक्टूबर से T20I सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है।

भारत-बांग्लादेश टी20 सीरीज का शेड्यूल

पहला टी20- ग्वालियर- 6 अक्टूबर
दूसरा टी20- दिल्ली- 9 अक्टूबर
तीसरा टी20- हैदराबाद- 12 अक्टूबर

আরো ताजा खबर

Women’s T20 WC 2026, Final: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Women’s T20 WC 2026, Final: Match Preview (image via getty) आज (5 जुलाई) लॉर्ड्स में आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड महिला टीम का मैच ऑस्ट्रेलिया...

ENG vs IND, 2nd T20I: जैकब बैथल की तूफानी पारी के चलते इंग्लैंड 4 विकेट से जीता, सीरीज में ली 1-0 की बढ़त

ENG vs IND: England defeated India to go 1-0 up in the five-match T20I series (image via getty) शनिवार (4 जुलाई) को एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए दूसरे टी20आई...

5 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ENG vs IND, 2nd T20I: इंग्लैंड ने 191 रन का लक्ष्य हासिल कर 1-0 की बढ़त बनाई ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए...

Women’s T20 World Cup 2026: फाइनल से पहले कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने बढ़ाया इंग्लैंड का हौसला

Women’s T20 World Cup 2026 (Image credit Twitter – X) आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 40 रन से हराकर फाइनल में...