Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN 2nd Test: शादमान इस्लाम के DRS पर आउट होने के बाद, रोहित का रिएक्शन देखने लायक था, देखें वीडियो

India vs Bangladesh, 2nd Test (Image Credit- Twitter X)

IND vs BAN 2nd Test: भारत और बांग्लादेश के बीच जारी टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच आज 27 सितंबर से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में टाॅस जीतकर मेजबान टीम ने गेंदबाजी का फैसला कर, बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया है।

दूसरी ओर, इस समय खेल का पहले दिन का पहला सेशन जारी है। तो वहीं अभी तक भारतीय टीम को ओर से 2 सफलताएं तेज गेंदबाज आकाशदीप को मिली हैं। लेकिन उनको मिला दूसरा विकेट एक डीआरएस काॅल की वजह से था, तो वहीं जब इस काॅल का फैसला टीम इंडिया के पक्ष में आया तो रोहित का रिएक्शन देखने लायक था। रोहित तीनों डाॅट रेड होने के बाद, काफी हैरानी में नजर आए, जिसकी वीडियो काफी तेजी से वायरल हो गई।

बता दें कि बांग्लादेशी पारी का 13वां ओवर भारत की ओर से आकाशदीप करने आए और इस ओवर की पहली गेंद शादमान इस्लाम के पैड पर लगी। आकाशदीप ने इसके बाद तुरंत अपील की, लेकिन ऑनफील्ड अंपायर ने नाॅट आउट करार दिया।

पर रोहित डीआरएस लेने से पहले विकेटकीपर पंत से हाइट को लेकर चर्चा कर रहे थे, लेकिन आकाशदीप बहुत ज्यादा काॅन्फिडेंस थे, कि यह आउट है। अंत में कप्तान रोहित ने रिव्यू लिया और जब रिव्यू का फैसला आया, तो रोहित का रिएक्शन वायरल हो गया।

देखें कप्तान रोहित शर्मा का यह रिएक्शन

😮 When the giant screen showed three Reds ⭕⭕⭕

Akash Deep gets his second courtesy of a successful DRS!

Live – https://t.co/JBVX2gyyPf#TeamIndia | #INDvBAN | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/ZyGJfgBdjW

— BCCI (@BCCI) September 27, 2024

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज।

बांग्लादेश: शादमान इस्लाम, जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिटन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, हसन महमूद, खालिद अहमद।

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...