Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN 2nd Test: बारिश ने मजा किया किरकिरा, पहले दिन सिर्फ 35 ओवर का हुआ खेल, पढ़ें पहले दिन का हाल

India vs Bangladesh, 2nd Test (Image Credit- Twitter X)

IND vs BAN 2nd Test: भारत और बांग्लादेश के बीच जारी टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच आज 27 सितंबर से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में टाॅस जीतकर मेजबान टीम ने गेंदबाजी का फैसला कर, बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया है।

हालांकि, आज खेल के पहले दिन बारिश ने मजा किरकिरा कर दिया। पहले सेशन में एक बार बारिश ने कुछ ओवर के खेल को प्रभावित किया, लेकिन एक बार फिर, खेल के पहले दिन के चाय के समय से पहले ही काफी तेज बारिश आई।

तेज बारिश को देखकर लग नहीं रहा था कि दिन के आखिरी तक किसी तरह से खेल शुरू हो पाएगा। भारी बारिश की वजह से अंपायर्स ने स्टंप की घोषणा कर दी है। पहले दिन स्टंप के समय मेहमान बांग्लादेश ने 35 ओवर बाद 3 विकेट के नुकसान पर 107 रन बना लिए हैं।

भारत बनाम बांग्लादेश दूसरा टेस्ट, पहले दिन का हाल

मुकाबले के बारे में विस्तार से बात की जाए तो कप्तान रोहित शर्मा ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जिसे देख काफी हैरानी हुई, क्योंकि भारत में चौथी पारी में बल्लेबाजी करना काफी मुश्किल हो जाता है। लेकिन फिर भी रोहित एंड मैनेजमेंट ने दूसरे टेस्ट मैच में पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

बांग्लादेश की ओर से सलामी बल्लेबाज के तौर पर जाकिर हसन और शादमान इस्लाम बल्लेबाजी करने आए। पहला विकेट जाकिर हसन के रूप में गिरा, जब वह बिना खाता खोले 9वें ओवर में आकाशदीप के खिलाफ यशस्वी जायसवाल के हाथों में कैछ थमा बैठे। जायसवाल ने एक बेहतरीन कैच लपक हसन को पवेलियन का रास्ता दिखाया। तो वहीं इसके बाद उनके जोड़ीदार शादमान को एक बार फिर आकाशदीप ने 24 रनों पर LBW आउट किया।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो 31 रन बनाकर अश्विन के खिलाफ LBW आउट हो गए। तो वहीं दिन की समाप्ति पर मोमिनुल हक 40* और मुशफिकुर रहीम 6* रन बनाकर मौजूद है। भारत की ओर से अभी तक 2 विकेट आकाशदीप और 1 विकेट आर अश्विन को मिला है।

UPDATE 🚨

Due to incessant rains, play on Day 1 has been called off in Kanpur.

Scorecard – https://t.co/JBVX2gyyPf#TeamIndia | #INDvBAN | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/HSctfZChvp

— BCCI (@BCCI) September 27, 2024

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...