
Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)
भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच इस समय जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच, आज 19 सितंबर से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शुरू हो चुका है। लेकिन इस मैच के शुरू होने के साथ पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) से जुड़ी एक फोटो काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वो राइड हैंड बल्लेबाज की जगह लैफ्ट हैंड बल्लेबाज दिखाई दिए हैं।
बता दें कि कोहली की यह फोटो ब्राॅडकास्टर की चूक की वजह से देखने को मिली। कोहली जब कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल के आउट होने के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने उतरे, तो स्क्रीन पर उनके टेस्ट क्रिकेट करियर का स्टैट दिखाई दिया।
लेकिन इस दौरान ब्राॅडकास्टर द्वारा पेश फोटो में कोहली को राइड हैंड बल्लेबाज (RHB) की जगह लैफ्ट हैंड बल्लेबाज (LHB) दिखाया गया। तो वहीं जैसे ही यह फोटो टीवी स्क्रीन पर दिखाई दी, तो यह काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
देखें विराट कोहली की यह वायरल फोटो
pic.twitter.com/hFl0ztzDqK
— Out Of Context Cricket (@GemsOfCricket) September 19, 2024
भारत बनाम बांग्लादेश पहले टेस्ट का हाल
दूसरी ओर, चेन्नई में जारी इस मैच हाल बताएं तो भारत ने तीसरे सेशन में खबर लिखे जाने तक, पहली पारी में 58 ओवर बाद 6 विकेट के नुकसान पर 228 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय रविचंद्रन अश्विन 47* और रविंद्र जडेजा 32* रन बनाकर मौजूद हैं।
तो वहीं अभी तक भारतीय टीम के लिए कप्तान रोहित शर्मा (5), पूर्व कप्तान विराट कोहली (6) और शुभमन गिल तो खाता भी नहीं खोल पाए और आउट हो गए। भारत के लिए सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 56 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, तो ऋषभ पंत ने 39 और केएल राहुल ने 16 रन बनाए।
तो वहीं गेंदबाजी में बांग्लादेश की ओर से हसन महमूद को सर्वाधिक 4 विकेट मिले हैं, तो नाहिद राणा व मेहदी हसन मिराज को 1-1 विकेट मिला है।
IPL प्लेऑफ के इतिहास में खेली गई ऑल-टाइम टॉप-5 सबसे बेहतरीन पारियां
IPL 2026, Eliminator: SRH बनाम RR एलिमिनेटर मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
2025 महिला विश्व कप विजेता कप्तान हरमनप्रीत कौर को पद्म श्री पुरस्कार से किया गया सम्मानित
26 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

