Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN: सरफराज खान की जगह केएल राहुल को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में वरीयता, जाने BCCI सोर्स ने क्या कहा?

IND vs BAN: सरफराज खान की जगह केएल राहुल को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में वरीयता, जाने BCCI सोर्स ने क्या कहा?

KL Rahul (Photo Source: X/Twitter)

इस साल की शुरुआत में घरेलू क्रिकेट में आक्रामक बल्लेबाजी की पहचान रखने वाले सरफराज खान (Sarfaraz Khan) इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर, भारतीय टीम मैनेजमेंट को प्रभावित करने में सफल रहे थे। 26 वर्षीय सरफराज ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए 3 टेस्ट मैचों में 50 से ज्यादा की औसत से कुल 200 रन बनाए थे।

यही एक कारण रहा कि वह भारत की बांग्लादेश के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने में सफल रहे। हालांकि, अब खबर आ रही है कि बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में, सरफराज खान की जगह केएल राहुल को प्लेइंग इलेवन में वरीयता दी जा सकती है। इसको लेकर हाल में ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के एक सीनियर सोर्स ने बड़ा बयान भी दिया है।

बीसीसीआई सोर्स ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में द वायर के साथ एक इंटरव्यू में बीसीसीआई के एक सीनियर सोर्स ने कहा- बाहर के लोगों को यह समझ में नहीं आता कि एक टीम कैसे काम करती है और क्या सिस्टम मौजूद हैं। अपने आखिरी तीन टेस्ट मैचों में, केएल राहुल ने दक्षिण अफ्रीका में शतक बनाया, जो हाल के दिनों में सर्वश्रेष्ठ टेस्ट पारियों में से एक है और चोट से पहले उन्होंने हैदराबाद में जो आखिरी टेस्ट खेला था, उसमें उन्होंने 86 रन बनाए थे।

उन्हें टीम से बाहर नहीं किया गया था, बल्कि वे चोटिल हो गए थे। लेकिन अब वे फिट और उपलब्ध हैं। उन्होंने दिलीप ट्राॅफी में अर्धशतक बनाया है, और उन्हें समय मिला, तो उन्होंने स्टार्ट किया।

सोर्स ने आगे कहा- सरफराज खान ने सब कुछ ठीक किया है, लेकिन अगर उन्हें इंजरी होती है तो वह टीम से बाहर चले जाएंगे, लेकिन राहुल का अनुभव अपूर्णीय है। और टीम मैनेजमेंट सिर्फ बांग्लादेश के खिलाफ ही नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी उन्हें देख रहा है, जहां अनुभव मायने रखता है।

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, यश दयाल।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...