Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN: संजय मांजरेकर ने एक दिलचस्प बयान के साथ, रोहित शर्मा के गेंदबाजी फैसले पर उठाया सवाल

Sanjay Manjrekar and Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X) कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच जारी टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है। तो वहीं इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा के टाॅस जीतकर गेंदबाजी के फैसले की क्रिकेट जगत में जमकर आलोचना देखने को मिली थी। दूसरी ओर, अब इस कड़ी में नया नाम पूर्व भारतीय क्रिकेटर और जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) का जुड़ गया है। मांजरेकर ने रोहित के टाॅस जीतकर गेंदबाजी के फैसले को लेकर कुछ सवाल सोशल मीडिया के माध्यम से पूछे हैं। मांजरेकर का कहना है कि पता नहीं क्यों रोहित ने बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ रविंद्र जडेजा का इस्तेमाल नहीं किया।

संजय मांजरेकर ने रोहित शर्मा किया ये सवाल

बता दें कि संजय मांजरेकर ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक पोस्ट में लिखा- रोहित को ये आंकड़े दिखाने होंगे। जडेजा बनाम कुक 2016 सीरीज, 8 पारियों में उन्हें 6 बार आउट किया, सिर्फ 75 रन दिए। जब वहां बाएं हाथ के बल्लेबाज है, तो रोहित जडेजा से जल्दी गेंदबाजी नहीं कराते हैं।

देखें संजय मांजरेकर की यह पोस्ट

https://twitter.com/sanjaymanjrekar/status/1839561088981242086 तो वहीं उन्होंने कानुपर टेस्ट मैच के दूसरे दिन के स्टंप के बाद ईएसपीएन क्रिकइंफो के साथ पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में मांजरेकर ने कहा- प्रत्येक कप्तान के पास, अपने पास मौजूद गेंदबाजों को ध्यान में रखते हुए एक नजरिया होता है। इसमें कुछ भी गलत नहीं है, क्योंकि कप्तान कुछ गेंदबाजों पर अधिक भरोसा करते हैं। मैंने इस पर ध्यान दिया है, विशेषकर इस सीरीज में नहीं, जब स्पिन की बात आती है, तो रोहित अश्विन को कुछ अधिक पसंद करते हैं। दूसरी ओर, ग्रीन पार्क स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच के बारे में जानकारी दें, तो आज 28 सितंबर को बारिश की वजह से दूसरे दिन का खेल भी शुरू नहीं हो पाया है। पहले दिन स्टंप के समय 35 ओवर बाद, बांग्लादेश ने पहली पारी में 107 रन बना लिए है।

আরো ताजा खबर

23 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via X) 1. ZIM vs IND 2026: आज (23 जुलाई) हरारे में भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की सीरीज का पहला टी20आई खेला...

रहमत शाह को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का नया वनडे और टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया 

Rahmat Shah (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने हशमतुल्लाह शाहीदी के इस्तीफे के बाद, अनुभवी बल्लेबाज रहमत शाह को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का नया वनडे और टेस्ट...

ZIM vs IND, 1st T20I: हरारे स्पोर्ट्स क्लब में बरसात करेगी मैच का मजा किरकिरा? देखें मौसम रिपोर्ट

ZIM vs IND, 1st T20I: Will rain play spoilsport at Harare Sports Club? (image via X) भारत और जिम्बाब्वे के बीच गुरुवार, 23 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में तीन...

कुलदीप यादव की काउंटी क्रिकेट में एंट्री! सचिन तेंदुलकर की पुरानी टीम ‘यॉर्कशायर’ का थामा हाथ

Kuldeep Yadav (Photo Source: Getty Images) भारत के स्टार लेफ्ट-आर्म रिस्ट-स्पिनर कुलदीप यादव ने मौजूदा सीजन के लिए यॉर्कशायर के साथ विदेशी खिलाड़ी के तौर पर जुड़कर अपने करियर के...