Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN: शुभमन गिल हुए पहले टेस्ट में फ्लॉप, पूर्व खिलाड़ी ने जमकर किया अनुभवी बल्लेबाज को सपोर्ट

IND vs BAN शुभमन गिल हुए पहले टेस्ट में फ्लॉप पूर्व खिलाड़ी ने जमकर किया अनुभवी बल्लेबाज को सपोर्ट

Shubman Gill (Photo Source: X)

इस समय टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टीम इंडिया की ओर से पहली पारी में बेहतरीन बल्लेबाज शुभमन गिल बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और बिना खाता खोले ही वापस पवेलियन लौट गए। शुभमन गिल का विकेट पहले टेस्ट की पहली पारी में हसन महमूद ने झटका।

बेहतरीन बल्लेबाज को लेकर पूर्व खिलाड़ी पार्थिव पटेल ने बड़ा बयान दिया है। पार्थिव पटेल ने शुभमन गिल का सपोर्ट करते हुए कहा है कि यह उनके लिए अनलकी बात थी कि वो पहली पारी में बड़ा स्कोर नहीं बना पाए। इंग्लैंड के खिलाफ अपने घर में इसी साल खेली गई टेस्ट सीरीज में उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ पहली पारी में वो बिना खाता खोले आउट हो गए।

उनके आउट होने के बाद पार्थिव पटेल ने कहा कि, ‘मुझे लगता है कि वो अनलकी थे। जब आप लेग साइड पर शॉट खेल कर आउट होते हैं तो बल्लेबाज को भी बुरा लगता है। मुझे लगता है कि उनकी योजना यही थी कि क्रीज के आगे जाकर बल्लेबाजी करें। गेंदबाज को जो स्विंग मिल रही थी वो उससे बचना चाह रहे थे। लेकिन क्रिकेट में ऐसे आउट होते रहते हैं।

दो सबसे अनलकी आउट क्रिकेट में होते हैं नॉन स्ट्राइकर छोर की ओर रनआउट और लेग साइड पर विकेटकीपर के हाथों कैच। ऐसा ही कुछ शुभमन गिल के साथ भी हुआ है।’

पार्थिव पटेल ने शुभमन गिल के विकेट पर अपना पक्ष रखा

पूर्व खिलाड़ी ने आगे कहा कि, ‘आप गेंद को नहीं छोड़ते हैं। जब भी गेंद टेस्ट क्रिकेट में लेग साइड जा रही होती है तो आप उससे दूर ही रहना पसंद करते हैं। गिल लेकिन ऐसा करने में नाकाम रहे और इसी वजह से उन्हें अपना विकेट खोना पड़ा।’

भारतीय टीम की ओर से यशस्वी जायसवाल ने 56 रनों की पारी खेली जबकि ऋषभ पंत ने 39 रनों का योगदान दिया है। भले ही पहली पारी में शुभमन गिल बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे हो लेकिन दूसरी पारी में वो जबरदस्त वापसी करना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

21 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. T20 WC 2026: ऑस्ट्रेलिया ने ओमान पर नौ विकेट से जबरदस्त जीत हासिल की ऑस्ट्रेलिया ने पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में T20 वर्ल्ड...

ऑस्ट्रेलिया ने T20 वर्ल्ड कप में अपना आखिरी मैच जीता, ओमान को 9 विकेट से दी करारी शिकस्त

Australia Oman T20 World Cup (Image credit Twitter – X) आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप बी के 40वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने ओमान पर पूरी तरह दबदबा बनाते...

T20 World Cup 2026 – ग्रुप स्टेज में इन 3 अंडररेटेड खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से चौंकाया

T20 World Cup 2026 (Image credit Twitter – X) आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ग्रुप चरण अब समाप्त हो चुका है और टूर्नामेंट सुपर-8 दौर में प्रवेश कर...

NZ vs PAK: सुपर 8 के पहले मैच में होगी कांटे की टक्कर, जाने क्या कहते हैं हेड टू हेड आंकड़े?

NZ vs PAK: head to head stats (image via getty) आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 स्टेज में, न्यूजीलैंड शनिवार (21 फरवरी) को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम...