Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN: शाकिब अपनी फॉर्म वापस पाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं: नजुमल हुसैन शान्तो

Shakib al hasan and Najmul Shanto (Image Credit- Twitter X)

भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज का सीरीज का पहला मैच, चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मैच में बांंग्लादेश के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन (Shakib al hasan) का गेंद और बल्ले से प्रदर्शन बेहद ही निराशाजनक रहा।

चेन्नई टेस्ट मैच में की गई गेंदबाजी में शाकिब ने पहली पारी में 8 ओवर में 50 रन खर्चे, तो इसके बाद दूसरी पारी में 13 ओवर में 79 रन। इसके अलावा बल्ले से भी वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए, और 32 और 25 रन दोनों पारियों में बना पाए। मैच में भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ 280 रनों से बड़ी जीत हासिल की।

तो वहीं इस औसत दर्जे के प्रदर्शन के बाद शाकिब अल हसन को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा है। हालांकि, अब पूर्व कप्तान का बचाव करते हुए कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो का बड़ा बयान सामने आया है। शान्तो का कहना है कि शाकिब अपनी फॉर्म वापस पाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं।

नजमुल हुसैन शान्तो ने किया शाकिब अल हसन का बचाव

चेन्नई में भारत बनाम बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच खत्म होने के बाद शान्तो ने कहा- एक कप्तान के तौर पर मैं इस बात पर ध्यान देता हूं कि एक खिलाड़ी अपने खेल में कितनी मेहनत कर रहा है। शाकिब अपनी फॉर्म वापस पाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं।

हमारे तेज गेंदबाज शानदार काम कर रहे थे और मेहदी हसन मिराज भी अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे। हमने छह विकेट जल्दी ले लिए, इसलिए मुझे शाकिब का ज्यादा इस्तेमाल करने की जरूरत महसूस नहीं हुई।

हालांकि, अब देखने लायक बात होगी कि शाकिब 27 सितंबर से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में होने वाले, दूसरे टेस्ट मैच में कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं? अगर बांग्लादेश को इस टेस्ट सीरीज के दौरान भारत जैसी मजबूत टीम को चुनौती देनी है, तो शाकिब को गेंद और बल्ले से बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

আরো ताजा खबर

ZIM vs IND 2026: जिम्बाब्वे बनाम भारत दूसरा टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

ZIM vs IND, 2nd T20I: Match Preview (image via getty) भारतीय टीम 25 जुलाई, शनिवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में 3 मैचों की टी20आई सीरीज के दूसरे टी20आई मैच में...

ZIM vs IND, 2nd T20I: दूसरे टी20आई में मंडरा रहा है बारिश का साया? देखें मौसम की रिपोर्ट

ZIM vs IND, 2nd T20I: Weather Report (image via X) श्रेयस अय्यर ने आखिरकार 23 जुलाई को भारतीय कप्तान के तौर पर अपनी पहली टी20आई जीत दर्ज की, जब टीम...

श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, तोड़ा एमएस धोनी का रिकॉर्ड; 87 साल में ऐसा करने वाले बने विश्व के पहले कप्तान

Shreyas Iyer Surpasses MS Dhoni to Set 87-Year-Old World Record as International Captain (image via getty) गुरुवार, 23 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की सात...

24 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via X) 1. ZIM vs IND 2026: पहले टी20आई में भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से रौंदा जिम्बाब्वे और भारत के बीच 23 जुलाई,...