Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN: “ये पूरा प्लान था और वो झांसे में आ गए…”, विराट कोहली के विकेट को लेकर बोले तमीम इकबाल

IND vs BAN ये पूरा प्लान था और वो झांसे में आ गए विराट कोहली के विकेट को लेकर बोले तमीम इकबाल

Virat Kohli (Source X)

भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच गुरुवार, 19 सितंबर से चेन्नई में खेला जा रहा है। बांग्लादेशी कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया, जिस पर टीम सफल होती हुई नजर आ रही है।

टीम इंडिया ने पहले सेशन के दौरान मात्र 34 रन के स्कोर पर रोहित शर्मा, शुभमन गिल और विराट कोहली का विकेट गंवा दिया। विराट कोहली हसन महमूद के खिलाफ 6 गेंदों में 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे। विराट ड्राइव करना चाहते थे, लेकिन आउटसाइड एज लगा और गेंद विकेटकीपर लिटन दास के हाथों में चली गई।

वो उस एरिया में पहले भी आउट हो चुके हैं- तमीम इकबाल

पूर्व बांग्लादेशी कप्तान तमीम इकबाल जो IND vs BAN मैच में कमेंट्री कर रह रहे हैं, उन्होंने विराट कोहली के विकेट को लेकर बड़ा बयान दिया है। पूर्व खिलाड़ी का मानना है कि विराट जिस तरीके से आउट हुए हैं उसने बांग्लादेशी एनालिस्ट को जादूगर बना दिया है।

तमीम इकबाल ने स्पोर्ट्स18 पर मैच के लंच ब्रेक के दौरान कहा,

विराट कुछ समय बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं, इसलिए वह गेंद को महसूस करके वापसी करना चाहते हैं। यह सबके साथ होता है, हम सभी ने खेल खेला है। हम समझते हैं कि, कई बार, आप गेंद को महसूस करना चाहते हैं। और मुझे लगता है कि जिस एरिया में वह आउट हुए, वह कई बार आउट हुए हैं। यह एक ऐसा आउट था जो एनालिस्ट को जादूगर जैसा दिखा रहा है। यह निश्चित रूप से एक बहुत ही प्लान डिलीवरी थी, और विराट इसके झांसे में आ गए।

पूर्व भारतीय विकेटकीपर पार्थिव पटेल ने तमीम इकबाल की बातों पर सहमति जताते हुए कहा कि लंबे ब्रेक के बाद बल्लेबाज उन गेंदों का पीछा करने लगते हैं जिन्हें वे अन्यथा छोड़ देते हैं। पटेल ने इस बात पर जोर दिया कि ये चीजें बड़े बल्लेबाजों के साथ भी होती हैं, उन्होंने कोहली को सपोर्ट किया कि वे दूसरी पारी में एक अच्छे प्लान के साथ मैदान पर आएंगे।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...