Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN: बारिश ने बिगाड़ दिया दूसरे दिन का खेल, दोनों टीमें होटल के लिए हुई रवाना

Kanpur Test (Pic Source-X)

टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच कानपुर में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। हालांकि, बारिश की वजह से खेल के पहले दिन सिर्फ 35 ओवर ही फेंकें जा सके, जिसमें बांग्लादेश ने तीन विकेट खोकर 107 रन बनाए। बारिश की वजह से खेल के दूसरे दिन भी अभी तक एक भी गेंद नहीं फेंकी गई है। ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही है कि दूसरे दिन के खेल का पहला सेशन बारिश की वजह से खत्म होने के बाद दोनों ही टीमें अपनी-अपनी टीम बसों में बैठकर वापस होटल चली गई हैं।

कानपुर में इस समय काफी तेज बारिश हो रही है और दूसरे दिन भी खेल होना मुश्किल नजर आ रहा है। यही वजह है कि अब दोनों ही टीमें अपने-अपने होटल वापस लौट चुकी हैं।

दूसरे टेस्ट के पहले दिन बांग्लादेश की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं हुई थी और जाकिर हसन बिना खाता खोले ही वापस पवेलियन लौट गए थे। शादमान इस्लाम ने 24 रन बनाए, जबकि कप्तान नजमुल हसन शांतो 31 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। अभी तक इस मैच में आकाश दीप ने दो विकेट झटके हैं, जबकि रविचंद्रन अश्विन ने एक विकेट अपने नाम किया है। बांग्लादेश ने फिलहाल 3 विकेट खोकर 107 रन बनाए हैं।

दो मैच की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है

बता दें कि, इन दोनों टीमों के बीच चेन्नई में पहला टेस्ट खेला गया था, जिसको टीम इंडिया ने 280 रनों से अपने नाम किया था। मेजबान की ओर से पहले टेस्ट में सभी खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों ने भी अपनी छाप पहले टेस्ट में छोड़ी थी। इस जीत के साथ सीरीज में भारत 1-0 से आगे है।

वहीं इस टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले बांग्लादेश ने पाकिस्तान को उन्हीं के घर में दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराया था। हालांकि, अभी तक इस टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश जबरदस्त प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रही है। टीम इंडिया की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक इस टेस्ट सीरीज में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। यही नहीं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में टीम इंडिया पहले पायदान पर है।

আরো ताजा खबर

AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज से पहले बांग्लादेश को बड़ा झटका! इबादत हुसैन दौरे से बाहर

AUS vs BAN: Ebadot Hossain (image via X) ऑस्ट्रेलिया के आगामी टेस्ट दौरे के लिए बांग्लादेश की तैयारियों को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि तेज गेंदबाज इबादत हुसैन सीरीज से...

“इंग्लैंड के नतीजों ने टीम को एक-दूसरे के करीब लाया”: जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज से पहले बोले श्रेयस अय्यर

ZIM vs IND 2026: Shreyas Iyer (image via BCCI/X) इंटरनेशनल क्रिकेट में मुश्किल दौर से गुजरने के बाद, भारतीय टी20आई कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपनी टीम की वापसी की क्षमता...

23 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via X) 1. ZIM vs IND 2026: आज (23 जुलाई) हरारे में भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की सीरीज का पहला टी20आई खेला...

रहमत शाह को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का नया वनडे और टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया 

Rahmat Shah (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने हशमतुल्लाह शाहीदी के इस्तीफे के बाद, अनुभवी बल्लेबाज रहमत शाह को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का नया वनडे और टेस्ट...