Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ भारत का रहा है एकतरफा दबदबा, कुछ ऐसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड

IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ भारत का रहा है एकतरफा दबदबा, कुछ ऐसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड

IND & BAN (Photo Source: Getty Images)

भारत बनाम बांग्लादेश टेस्ट सीरीज की शुरुआत गुरुवार (19 सितंबर) से होने जा रही है। दो मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया 6 महीने बाद सबसे लंबे फॉर्मेट में खेलने के लिए उतरेगी। वहीं, नजमुल हुसैन शांतो की कप्तानी वाली बांग्लादेश ने हाल ही में पाकिस्तान में टेस्ट सीरीज खेली थी, जहां उन्होंने पाक टीम का 2-0 से सूपड़ा साफ किया और इतिहास रच डाला।

हालांकि, बांग्लादेश का भारत के खिलाफ टेस्ट रिकॉर्ड काफी ज्यादा खराब है। भारत का पिछले 24 सालों में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में एकतरफा राज रहा है। टेस्ट में भारत और बांग्लादेश के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों ने अभी तक कुल 13 टेस्ट मैच खेले हैं। बांग्लादेश आज तक भारत के खिलाफ टेस्ट में जीत नहीं पाया है। भारत ने बांग्लादेश को 11 टेस्ट में हराया है और दो मैच ड्रॉ रहे हैं। दोनों के बीच पहला टेस्ट नवंबर 2000 में खेला गया था।

IND vs BAN: Head to Head Records टेस्ट क्रिकेट में (हेड टू हेड रिकॉर्ड):

मैच भारत ने जीता बांग्लादेश ने जीता ड्रॉ टाई
13 11 00 02 0

भारत-बांग्लादेश के बीच आखिरी टेस्ट सीरीज दिसंबर 2022 में खेली गई थी। भारत ने तब बांग्लादेश में दो मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप किया था। टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान रोहित चोटिल होने के कारण उस सीरीज में नहीं खेल पाए थे। वह उस वक्त अंगूठे की चोट से जूझ रहे थे।

आपको बता दें कि, पाकिस्तान से पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने के बाद बांग्लादेश टीम का कॉन्फिडेंस सातवें आसमान पर है। हालांकि, कप्तान रोहित इसे ज्यादा तवज्जो नहीं दे रहे। उनका मानना है कि बांग्लादेश के खिलाफ नई रणनीति बनाने की कोई जरूरत नहीं है।

चेन्नई टेस्ट से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा ने कहा कि, ”हर टीम भारत को हराना चाहती है। उन्हें इस पर गर्व होता है। उन्हें मजे करने दीजिए। हमारा काम यह सोचना है कि मैच कैसे जीते जाएं। हम इस बारे में नहीं सोचते कि विरोधी टीम हमारे बारे में क्या सोच रही है।” उन्होंने कहा, ”भारत ने दुनिया की लगभग हर शीर्ष टीम के खिलाफ क्रिकेट खेला है। इसलिए पूरी तरह से अलग रणनीति बनाने की जरूरत नहीं है।”

यह भी पढ़े:- IND vs BAN Dream11 Prediction 1st Test

আরো ताजा खबर

कुछ ऐसी थी केएल राहुल के साथ एक्टर सुनील शेट्टी की पहली मुलाकात, बाॅलीवुड कलाकार ने खुद बताई मजेदार कहानी 

Suniel Shetty and KL Rahul (Image Credit- Twitter X) बाॅलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल की तारीफ करते हुए नजर...

IPL 2026 में संघर्ष कर रहे संजू को धोनी की सलाह ने दिया था आत्मविश्वास, फिर सैमसन ने ठोका शतक, पढ़ें दिलचस्प कहानी

Sanju Samson MS Dhoni (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने खुलासा किया है कि आईपीएल 2026 की शुरुआत उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं रही थी।...

वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने से किया मना, कोच डैरेन सैमी ने किया बड़ा खुलासा

Alzarri Joseph (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने से ठीक पहले वेस्टइंडीज टीम को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज अल्जारी...

IND vs ZIM: 7.30 बजे नहीं बल्कि इतने बजे शुरू होगा भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच होने वाले दूसरा टी20 मैच

IND vs ZIM (Image credit Twitter – X) जिम्बाब्वे के खिलाफ पहला टी20 मुकाबला शानदार अंदाज में जीतने के बाद, अब भारतीय टीम की नजर दूसरे मैच पर है। तीन...