
Team India (Photo Source: X)
भारत और बांग्लादेश के बीच 19 सितंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है। इसका पहला मुकाबला चेन्नई में खेला जाना है। इस बीच बीसीसीआई ने पहले टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। रोहित शर्मा टीम की अगुवाई करेंगे। वहीं टीम में ऋषभ पंत और केएल राहुल की वापसी हो रही है। इसके अलावा विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह भी ब्रेक से वापस लौट रहे हैं। वहीं युवा आकाश दीप और यश दयाल भी टीम हिस्सा हैं।
आपको बता दें कि भारतीय टीम इस टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश टीम को हल्के में लेने की भूल नहीं करेगी, क्योंकि बांग्लादेश ने हाल ही में पाकिस्तान को उन्हीं के घर में टेस्ट सीरीज में मात दी है। बांग्लादेश टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह पहली बार है जब टीम ने पाकिस्तान में सीरीज जीती हो। ऐसे में बांग्लादेशी प्लेयर्स उत्साह से लबरेज हैं।
दूसरी ओर टीम इंडिया के कई प्लेयर्स दलीप ट्रॉफी में खेल रहे हैं। हालांकि, केएल राहुल, ऋषभ पंत को छोड़कर कोई और बल्लेबाज कुछ खास कमाल अभी तक नहीं दिखा पाया है। आकाश दीप ने पहले मैच में शानदार गेंदबाजी की है, जिसका इनाम उन्हें मिला है और वह भारतीय स्क्वॉड में चुने गए हैं। वहीं यश दयाल भी लय में दिखाई दिए हैं।
बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, जसप्रित बुमरा, यश दयाल।
🚨 NEWS 🚨- Team India’s squad for the 1st Test of the IDFC FIRST Bank Test series against Bangladesh announced.
Rohit Sharma (C), Yashasvi Jaiswal, Shubman Gill, Virat Kohli, KL Rahul, Sarfaraz Khan, Rishabh Pant (WK), Dhruv Jurel (WK), R Ashwin, R Jadeja, Axar Patel, Kuldeep… pic.twitter.com/pQn7Ll7k3X
— BCCI (@BCCI) September 8, 2024
दो मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज भी खेली जाएगी।
ये रहा फुल शेड्यूल-
पहला टेस्ट- 19-23 सितंबर
दूसरा टेस्ट: 27 सितंबर- 1 अक्टूबर
पहला टी-20: 6 अक्टूबर
दूसरा टी-20: 9 अक्टूबर
तीसरा टी-20: 12 अक्टूबर
NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल
‘उनका नेट्स में सामना करना सबसे मुश्किल था’ मोहम्मद शमी को लेकर अजिंक्य रहाणे ने दिया बड़ा बयान

