Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN: बांग्लादेशी फैन ‘Tiger Robi’ की हुई कानपुर स्टेडियम में जमकर पिटाई, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

Bangladeshi Fan (Pic Source-X)

इस समय टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला कानपुर के ग्रीन पार्क में खेला जा रहा है। इस मैच के दौरान बांग्लादेश के प्रसिद्ध क्रिकेट फैन ‘Tiger Robi’ की लोकल लोगों से किसी चीज को लेकर जबरदस्त झड़प हो गई। इस झड़प के दौरान ‘Tiger Robi’ को काफी चोट भी आई और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

‘Tiger Robi’ को आसानी से पहचाना जा सकता है क्योंकि उन्हें हमेशा ही तेंदुए के प्रिंट के कपड़ों के साथ देखा जाता है और उनके Chest में बांग्लादेश का झंडा बना हुआ है। कानपुर के ग्रीन पार्क के बाहर भारतीय फैंस ने उनके साथ बदतमीजी की। ‘Tiger Robi’ ने खुद इस बात का खुलासा किया कि दर्शकों ने उन्हें धक्का दिया और साथ ही उनके देश के झंडे को भी उनके हाथ से खींच लिया।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि ‘Tiger Robi’ काफी खराब स्थिति में है और पुलिस के अधिकारियों ने उन्हें घेरा हुआ है। इसके अलावा वहां कुछ भारतीय प्रशंसक भी हैं। अधिकारियों ने उन्हें जल्द से जल्द पास के अस्पताल में भर्ती कराया ताकि उन्हें जितनी भी चोट आई उससे वो ठीक हो जाए। रिपोर्ट के मुताबिक ‘Tiger Robi’ बाउंड्री लाइन के पास टीम इंडिया के शानदार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को गालियां दे रहे थे।

यह रही वीडियो:

बांग्लादेशी प्रशंसक से भारतीय प्रशंसकों ने धक्का देकर झंडा छीन लिया। बांग्लादेश प्रशंसक को पुलिस अस्पताल लेकर गई। pic.twitter.com/sb6IHj0rsv

— Abhishek Tripathi / अभिषेक त्रिपाठी (@abhishereporter) September 27, 2024

A Bangladeshi fan, called- Tiger Robi has been ATTACKED by INDIAN supporters in the Kanpur stands. He has taken to the hospital after that incident happened.

Another unusual behavior from Indian fans! #INDvBAN pic.twitter.com/1YR2SiKoRA

— bdcrictime.com (@BDCricTime) September 27, 2024

‘Tiger Robi’ जिनका असली नाम शोएब है उन्होंने पहले भी इस बात को लेकर कहा था कि चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट के दौरान भी उन्हें कई लोगों ने गाली दी थी। साथ ही शोएब ने यह भी कहा था कि लोकल फैंस ने उन्हें ‘मौका-मौका’ के नाम से चिढ़ा रहे थे। ‘Tiger Robi’ को यह बात काफी बुरी लगी की तमाम लोग उनसे बदतमीजी कर रहे हैं और उन्हें भी सम्मान देना चाहिए।

A fan of Bangladesh brings allegations against Indian fans in Chennai stadium. He almost cried. That incident happened yesterday, First day of #INDvBAN Test. Few indian fans couldn’t let this Tiger Fan wave flag in the stadium.

Cricket should be unite everyone, not divide!… pic.twitter.com/1HHw8wEZEw

— bdcrictime.com (@BDCricTime) September 20, 2024

फिलहाल टीम इंडिया इस दो मैच की टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे है। पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 280 रनों से हराया था। इस मैच में टीम इंडिया की ओर से सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तमाम फैंस का दिल जीता था। अब इस दूसरे टेस्ट को भी टीम इंडिया जरूर अपने नाम करना चाहेगी। पहले दिन का खेल शुरू हो चुका है और मेजबान ने बांग्लादेश के ऊपर दबाव बनाया हुआ है। अब देखना यह है कि बांग्लादेश टीम इस दूसरे टेस्ट में कैसे वापसी करती है?

আরো ताजा खबर

CWC 2027 की तैयारियों के तहत मई 2027 में इंग्लैंड दौरे पर जाएगी पाकिस्तान क्रिकेट टीम

England to Host Pakistan for 5-Match ODI Series in May 2027 (image via X) पाकिस्तान की पुरुष क्रिकेट टीम इंग्लैंड के दौरे पर जाने वाली है, जहां वह पांच मैचों...

SM Trends: 23 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच अगले साल होने वाली प्रतिष्ठित एशेज सीरीज का फुल क्रिकेट शेड्यूल सामने आ गया है। अगले साल एशेज सीरीज...

नीट पेपर लीग विरोध प्रदर्शन पर शिखर धवन की प्रतिक्रिया आई सामने, युवाओं से की खास अपील 

Shikhar Dhawan (Image Credit- Twitter X) देश भर में जारी नीट पेपर लीग विरोध प्रदर्शन पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। पूर्व सलामी बल्लेबाज...

“IPL कॉन्ट्रैक्ट का अनादर कैसे कर सकते हैं?” – जैकब बेथल को लेकर एलिस्टर कुक से भिड़े दिनेश कार्तिक और मो बोबाट

Dinesh Karthik and Alastair Cook Clash Over Jacob Bethell’s IPL Contract and England Duty (image via Stick to Cricket/X) इंग्लैंड के ऑलराउंडर जैकब बेथल के इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने...