Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN: ‘पता नहीं कंडीशन कैसी होगी, लेकिन लगता है यह स्लो है’ टी20 सीरीज से पहले ग्वालियर स्टेडियम की पिच को लेकर Towhid Hridoy

Towhid Hridoy (Image Credit- Twitter X)

भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 6 अक्टूबर, रविवार से हो रही है। बता दें कि इस सीरीज का पहला मैच ग्वालियर में हाल में ही बनकर तैयार हुए न्यू माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

हालांकि, दोनों टीमों के बीच इस मैच के शुरू होने से पहले बांग्लादेशी खिलाड़ी Towhid Hridoy का बड़ा बयान सामने आया है। खिलाड़ी का कहना है कि उन्हें पिच कंडीशन के बारे में नहीं पता, लेकिन लगता है कि यह स्लो होने वाली है।

Towhid Hridoy ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच से पहले आयोजित प्री मैच काॅन्फ्रेंस में क्रिकेटर ने हिंदुस्तान के हवाले से कहा- टी20 रनों का खेल है, हर टीम रन बनाना चाहती है, लेकिन यहां (ग्वालियर) कोई इंटरनेशनल मैच नहीं हुआ है, यह एक नई जगह है।

हमें नहीं पता कि कंडीशन कैसी होगी, लेकिन प्रैक्टिस विकेट को देखकर मुझे लगता है कि यह स्लो पिच है। ऐसे विकेटों पर हाई स्कोरिंग गेम होना बहुत कम होता है, और यहां कोई आईपीएल मैच भी नहीं हुआ है।

Hridoy ने आगे भारत के खिलाफ मैच खेलने पर कहा- दबाव हमेशा रहता है, लेकिन अगर हम उसके बारे में सोचेंगे तो हम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे। हमारा ध्यान हमेशा प्रक्रिया और कैसे प्रदर्शन करना है इस पर रहता है। शाकिब (अल हसन) भाई नहीं हैं, हम उन्हें मिस करेंगे, लेकिन हर किसी को एक दिन जाना होगा, हमें उम्मीद है कि हम उन्हें (भारत) हरा पाएंगे।

भारत के खिलाफ पहले टी20 मैच के लिए संभावित बांग्लादेशी XI

लिटन कुमार दास (विकेटकीपर), तंजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, जेकर अली, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, तंजिम हसन साकिब।

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...