Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN: दूसरे टेस्ट में कहर बनकर टूटेंगे विराट और रोहित, नेट्स में पसीना बहाते हुए वीडियो हुआ वायरल

IND vs BAN दूसरे टेस्ट में कहर बनकर टूटेंगे विराट और रोहित नेट्स में पसीना बहाते हुए वीडियो हुआ वायरल

Rohit Sharma and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

IND vs BAN 2nd Test: भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। चेन्नई टेस्ट मैच को 280 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम करने के बाद, अब भारतीय टीम 27 सितंबर, गुरुवार से बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच कानपुर के ऐतिहासिक ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेलती हुई नजर आएगी।

भले ही टीम इंडिया ने चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट मैच को अपने नाम कर लिया था, लेकिन कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। चेन्नई टेस्ट मैच की दोनों पारियों में रोहित के बल्ले से 6 और 5 रन की पारियां निकली, तो कोहली के बल्ले से 6 और 17 रनों की पारियां निकली थीं।

दूसरी ओर, अब खबर आ रही है कि पहले मैच में आउट ऑफ फाॅर्म रहे रोहित शर्मा और विराट कोहली, कानपुर में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले नेट्स में जमकर पसीना बहाते हुए नजर आए हैं।

दोनों के नेट्स में एक साथ प्रैक्टिस करने की वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में आसानी से देखा जा सकता है कि रोहित और कोहली जमकर प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही इस वीडियो पर फैंस भी तेजी से प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं।

देखें विराट कोहली और रोहित शर्मा की प्रैक्टिस करते हुए ये वीडियो

खैर, अब देखने लायक बात होगी कि रोहित शर्मा और विराट कोहली कानपुर टेस्ट मैच में कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं? आपको क्या लगता है कि रोहित और विराट के बल्ले से फैंस को बड़ी पारी देखने को मिलेगी? आप अपनी राय हमें कमेंट के माध्यम से बता सकते हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम का फुल स्क्वाॅड:

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवि अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह और यश दयाल।

यह भी पढ़े:- IND vs BAN 2nd Test Weather Update: भारत-बांग्लादेश के बीच कानपुर में खेले जाने वाला दूसरा टेस्ट मैच रद्द?

আরো ताजा खबर

जन्मदिन पर क्रांति गौड़ को मिला बड़ा सरप्राइज! Hardik Pandya से की मुलाकात, मिली साइन्ड जर्सी

Kranti Gaud Meets Hardik Pandya at BCCI Centre of Excellence (image via X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने बेंगलुरु में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में भारत की महिला...

18 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs SL: Rishabh Pant ने श्रीलंका में रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट इतिहास में कोई नहीं कर पाया है अभी तक ऐसा...

Ravindra Jadeja को क्यों मिलना चाहिए ज्यादा सम्मान? 3 वजहें जो उन्हें बनाती हैं खास

Ravindra Jadeja (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट में कई ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने लंबे समय तक शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन उन्हें उतनी चर्चा नहीं मिली, जितनी उनके...

ड्रिंक एंड ड्राइव मामले में David Warner दोषी करार, सिडनी की अदालत ने लगाया जुर्माना

David Warner Convicted and Fined A$1,500 for Drink Driving at Sydney Court (image via getty) David Warner drink driving case: मंगलवार, 18 अगस्त को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेविड वॉर्नर...