Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN: दूसरे टी20 मैच में फ्लाॅप हुए संजू सैमसन, तो फैंस ने सोशल मीडिया पर जमकर दिए रिएक्शन

IND vs BAN दूसरे टी20 मैच में फ्लाॅप हुए संजू सैमसन तो फैंस ने सोशल मीडिया पर जमकर दिए रिएक्शन

Sanju Samson (Image Credit- Twitter X)

IND vs BAN 2nd T20I: भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच इस समय तीन मैचों की जारी टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज 9 अक्टूबर, बुधवार को दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले में मेहबान टीम बांग्लादेश ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

हालांकि, जब टाॅस हारकर भारत बल्लेबाजी करने के लिए उतरी, तो उसकी शुरुआत कुछ खास नहीं रही। बता दें कि सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) मात्र 10 रन बनाकर तस्कीन अहमद के खिलाफ नजमुल हुसैन शान्तो को, दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर एक आसान कैच दे बैठे।

दूसरे टी20 मैच में संजू के फ्लाॅप होने के बाद फैंस उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से जमकर ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि ग्वालियर में हुए पहले टी20 मैच में भी वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे। उस मैच में संजू सिर्फ 29 रन ही बना पाए थे।

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:

भारत – संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नितीश रेड्डी, हार्दिक पांड्या, रियान पराग, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव।

बांग्लादेश – परवेज हुसैन इमोन, लिटन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, जेकर अली, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, तंजीम हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान।

देखें संजू के फ्लाॅप होने के बाद फैंस ने किस प्रकार दिए रिएक्शन

আরো ताजा खबर

IPL 2026: लो स्कोरिंग रोमांचक मुकाबले में केकेआर ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया

KKR vs MI (Image Credit- Twitter ) कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच जारी आईपीएल 2026 का 65वां मैच खेला गया। कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेले...

KKR vs MI, Top 10 Memes: कोलकाता बनाम मुंबई मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, KKR vs MI: top 10 memes (image via X) आईपीएल 2026 के 65वें मैच में, कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरा दिया। 148...

BCCI ने जारी किया घरेलू सीजन 2026-27 का शेड्यूल, 1788 मैच खेले जाएंगे पूरे क्रिकेट कैलेंडर में

BCCI (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने घरेलू क्रिकेट सीजन 2026-27 का पूरा कैलेंडर जारी कर दिया है। इस बार घरेलू सीजन में कुल 1788 मुकाबले...

ICC महिला T20 विश्व कप 2026: सभी 12 टीमों के स्क्वाड्स पर डालें एक नजर

ICC Women’s T20 World Cup 2026: all the squads (image via getty) आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 इंग्लैंड और वेल्स में 12 जून से 5 जुलाई तक आयोजित किया...