Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN: तमिम इकबाल ने फैंस को याद दिलाई कोहली-मुशफिकर राइवलरी तो शास्त्री ने अपने अंदाज में लिए मजे

IND vs BAN तमिम इकबाल ने फैंस को याद दिलाई कोहली-मुशफिकर राइवलरी तो शास्त्री ने अपने अंदाज में लिए मजे

Ravi Shastri (Image Credit- Twitter X)

भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच जब साल 2016 टी20 वर्ल्ड कप का एक मैच खेला गया था, तो उस समय मुशफिकर रहीम ने जीत से पहले काफी आक्रामक जश्न किया था, लेकिन बाद में भारत ने मैच को अपने नाम किया था। इसके बाद जब टूर्नामेंट में भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था, तो इसके बाद बांग्लादेश ने एक विवादित पोस्ट किया था, जो काफी सुर्खियों में रहा था।

दूसरी ओर, इस समय भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच चेन्नई के एमएम चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। तो वहीं इस सीरीज के दौरान कमेंट्री पैनल का हिस्सा और बांग्लादेश के पूर्व कप्तान तमिम इकबाल ने पूर्व कप्तान विराट कोहली और मुशफिकर रहीम के बीच नई राइवलरी पैदा करने की कोशिश की, तो रवि शास्त्री ने उनसे अलग अंदाज में मजे लिए हैं।

चेन्नई टेस्ट मैच की पहली पारी में कोहली और मुशफिकर बल्ले से फ्लाॅप साबित हुए हैं। ऐसे में कमेंट्री पैनल में मौजूद तमिम इकबाल को दोनों के बीच मैदान पर नोंकझोंक होने की उम्मीद थी। इस दौरान पैनल का हिस्सा रहे तमिम ने कहा-

तमिम इकबाल- मुश्फिकुर रहीम बल्लेबाजी कर रहे हैं, स्लिप में विराट कोहली हैं। अभी सावधान रहें, उन पर नजर रखें, उनके पास काफी इतिहास है।

रवि शास्त्री- कौनसा इतिहास?

तमिम इकबाल- ओह, तुम्हें पता है, रवि। आप जानते हैं कि मैं किस इतिहास की बात कर रहा हूं। (हंसते हुए)

हर्षा भोगले- आह, ठीक है तमिम। मुझे लगता है कि मुशफिकर का हर किसी के साथ थोड़ा-बहुत इतिहास रहा है।

भारत ने बांग्लादेश पर बनाई 308 रनों की बढ़त

दूसरी ओर, भारत की पहली पारी के 376 रनों के जबाव में बांग्लादेश की पहली पार सिर्फ 149 रनों पर सिमट गई है। दूसरे दिन के स्टंप के समय भारत ने दूसरी पारी में 23 ओवर बाद, 3 विकेट के नुकसान पर 81 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय शुभमन गिल 33* और ऋषभ पंत 12* रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत की फिलहाल बांग्लादेश पर 308 रनों की बढ़त हो गई है।

আরো ताजा खबर

आकाश दीप ने क्यों नहीं बुलाए विराट, रोहित और धोनी? शादी के बाद सामने आई दिलचस्प वजह

Akash Deep (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप ने 24 जून को वाराणसी के एक होटल में अक्षिता राज के साथ शादी रचाई। यह समारोह पूरी तरह...

25 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ENG vs NZ, 3rd Test: टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया; मैट हेनरी और ग्लेन फिलिप्स तीसरे टेस्ट से...

SM Trends: 25 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) भारत ने आज ही के दिन 25 जून 1983 को लंदन के मशहूर लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर वेस्टइंडीज जैसी मजबूत टीम को 43 रनों...

“ऐसा पहले कभी नहीं देखा” – जोस बटलर ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफों के बांधे पुल

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी लगातार अपने प्रदर्शन से क्रिकेट जगत को हैरान कर रहे हैं। हाल ही में श्रीलंका में आयोजित...