Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN 2024: दर्शकों को परेशानी मुक्त अनुभव प्रदान करने में विफल रहा TNCA, पढ़ें बड़ी खबर 

India vs Bangladesh, 1st Test (Image Credit- Twitter X)

भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच, 19 सितंबर से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि यह मैच भारत के टेस्ट सीजन का पहला मैच था और इसके बाद उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैच खेलने हैं।

ऐसे में जब भारत अपने टेस्ट सीजन की शुरुआत कर रहा है, तो फैंस अपने फेवरेट क्रिकेटर्स को एक्शन में देखने के लिए काफी उत्साहित थे। हालांकि, अब खबर आ रही है कि तमिलनाडु क्रिकेट संघ (TNCA) फैंस को एक परेशानी मुक्त अनुभव प्रदान में करने में असफल रहा है। बता दें कि फैंस को अपनी फिजिकल टिकट प्राप्त करने के लिए, स्टेडियम के बाहर लंबी लाइनों में खड़े होकर, काफी इंतजार करना पड़ा है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि TNCA ने चेन्नई में जारी टेस्ट मैच के लिए ऑनलाइन टिकट उपलब्ध कराए थे। लेकिन फिजिकल टिकट प्राप्त करने के लिए फैंस को स्टेडियम के बाहर काफी इंतजार करना पड़ा है।

पहले टिकट काउंटर और उसके बाद मैच देखने के लिए एंट्री गेट पर। फैंस का अनुभव एमए चिदंबरम स्टेडियम में काफी खराब देखने को मिला। साथ ही स्टेडियम के बाहर लंबी कतारों की फोटो व वीडियो भी काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुई।

Long queue of fans at Chepauk. Not at entry gates though. Rather, they’re waiting for getting their daily physical ticket and then stand in their respective gates line.Been done online, TNCA would’ve earned some convenience fee n fans would get a lot of convenience. #IndVsBan pic.twitter.com/gfD25bQEL4

— चिरकुट ज़िंदगी (@Chirayu_Jain26) September 20, 2024

भारत ने बांग्लादेश पर बनाई 308 रनों की बढ़त

दूसरी ओर, भारत की पहली पारी के 376 रनों के जबाव में बांग्लादेश की पहली पार सिर्फ 149 रनों पर सिमट गई है। भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ कोई भी बांग्लादेशी खिलाड़ी टिककर नहीं खेल सका। टीम की ओर से पहली पारी में अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन 32 रन बनाकर टाॅप स्कोरर रहे।

तो वहीं टीम के पांच खिलाड़ी तो दोहरे अंक के स्कोर तक भी नहीं पहुंच पाए। शादमान इस्लाम 2, जाकिर हसन, 3, कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो 20, मोमीनुल हक 0 और मुशफिकर रहीम 8 रन बनाकर सस्ते में आउट हुए।

इसके अलावा दूसरे दिन के स्टंप के समय भारत ने दूसरी पारी में 23 ओवर बाद, 3 विकेट के नुकसान पर 81 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय शुभमन गिल 33* और ऋषभ पंत 12* रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत की फिलहाल बांग्लादेश पर 308 रनों की बढ़त हो गई है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: सुनील नरेन के सामने जूझते रहे संजू सैमसन, CSK vs KKR मैच में होगी नजर

Sunil Narine Irfan Pathan (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाला मुकाबला काफी रोमांचक माना जा रहा है।...

IPL 2026: मुंबई इंडियंस को मिला बड़ा बूस्ट, ब्रेक के बाद टीम से जुड़ने के लिए तैयार Will Jacks

IPL 2026: Will Jacks (image via getty) इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स, 2026 आईपीएल सीजन के पहले चार मैच मिस करने के बाद, मुंबई इंडियंस की टीम में वापसी करने...

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने ब्रायडन कार्स के रिप्लेसमेंट के तौर पर दिलशान मदुशंका को शामिल किया

sign Dilshan Madushanka (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। टीम ने इंग्लैंड...

CSK vs KKR: KKR ने CSK के खिलाफ पहले फील्डिंग चुनी, देखें टीमों की प्लेइंग XI

IPL 2026, CSK vs KKR: KKR opted to field first (image via JioHotstar) कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2026 के 22वें मैच में, टॉस जीतने...