Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN: जिस बैट की ऋषभ पंत ने तीसरे दिन के खेल के शुरू होने से पहले की थी पूजा उसी से जड़ा अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण शतक

Rishabh Pant (Pic Source-X)

टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के खेल के तीसरे दिन की शुरुआत होने से पहले बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को अपने बैट की पूजा करते हुए देखा गया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऋषभ पंत ने 12* रन बना लिए थे। खेल के तीसरे दिन ऋषभ पंत ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की ओर से महत्वपूर्ण शतक जड़ा।

ऋषभ पंत ने टीम इंडिया की दूसरी पारी के दौरान 128 गेंदों में 13 चौके और चार छक्कों की मदद से 109 रन बनाए। ऋषभ पंत ने अपनी इस पारी के दौरान बांग्लादेश के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है जिसने देखा जा सकता है कि ऋषभ पंत तीसरे दिन के खेल के शुरू होने से पहले अपने बैट की पूजा कर रहे हैं।

यह रही वीडियो:

Rishabh Pant doing Puja of his bat before going to batting 😭🤞🏻pic.twitter.com/gOXL01PR9i

— 𝓱 ¹⁷ 🇮🇳 (@twitfrenzy_) September 21, 2024

मैच की बात की जाए तो भारत ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 376 रन बनाए थे। टीम की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 113 रनों की पारी खेली थी जबकि रवींद्र जडेजा ने 86 रन बनाए थे। यशस्वी जायसवाल ने पहली पारी में 56 दोनों का योगदान दिया था जबकि ऋषभ पंत ने 39 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी।

जवाब में बांग्लादेश अपनी पहली पारी में 149 रन पर ऑलआउट हो गया। टीम की ओर से शाकिब अल हसन ने 32 रन बनाए जबकि मेहदी हसन मिराज ने 27* रनों का योगदान दिया। लिटन दास ने 22 रन बनाए जबकि कप्तान नजमुल हसन शांतो 20 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने चार विकेट झटके थे जबकि मोहम्मद सिराज, आकाश दीप और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

भारत ने अपनी दूसरी पारी को चार विकेट पर 287 रन पर घोषित कर दिया है। ऋषभ पंत के अलावा मेजबान की ओर से शुभमन गिल ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 10 चौके और चार छक्कों की मदद से 119* रन बनाए हैं। केएल राहुल ने 22* रनों की पारी खेली। भारत ने बांग्लादेश को 515 रनों का लक्ष्य दिया है। बांग्लादेश के लिए यह लक्ष्य इतना आसान नहीं होने वाला है। हालांकि टीम भारत के खिलाफ इस मैच को अपने नाम जरुर करना चाहेगी।

আরো ताजा खबर

‘मैं टी20 में 200 रन बनाना चाहता हूं’ 15 वर्षीय सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने का रखा लक्ष्य

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में अपने धमाकेदार प्रदर्शन से सबको प्रभावित करने वाले इस युवा बल्लेबाज ने अब टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने...

IPL 2026: कोहली और गिल की जंग तय करेगी क्वालीफायर मैच का नतीजा: साइमन डूल

Kohli and Gill (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 का पहला क्वालिफायर मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटन्स के बीच यह हाई-वोल्टेज मैच धर्मशाला के...

25 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. आईपीएल 2026 के बाद 4 कप्तानों की कुर्सी खतरे में, आकाश चोपड़ा ने बताया ‘पहले नंबर पर हार्दिक पांड्या’ आईपीएल 2026 खत्म होने...

IPL 226: रियान पराग के बयान पर भड़के मनोज तिवारी, बोले- ऐसी बातें मत करो जो किसी को समझ न आए

Manoj Tiwary Riyan Parag (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर शानदार अंदाज में प्लेऑफ में जगह बना ली। वानखेड़े स्टेडियम में...