Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN: चेन्नई टेस्ट में बुमराह ने फेंकी बूम-बूम याॅर्कर, उखड़ गए स्टंप, देखें वायरल वीडियो

Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X)

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) चेन्नई में बांग्लादेश के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच में शानदार याॅर्कर गेंदबाजी करते हुए नजर आए हैं। बुमराह की इस बेहतरीन फेंकी याॅर्कर और गेंदबाजी की वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

बता दें कि बुमराह ने बांग्लादेशी पारी के पहले ओवर की आखिरी गेंद पर शादमान इस्लाम को आउट किया, तो उसके बाद 43वें ओवर की चौथी बेहतरीन याॅर्कर गेंद पर तस्कीन अहमद का शिकार किया। शादमाम 2 तो तस्कीन 11 रन बनाकर आउट हुए।

देखें जसप्रीत बुमराह ने किस प्रकार लिए इन खिलाड़ियों के विकेट

Bumrah ki pace se hue Shadman gumrah 🔥☝️#IDFCFirstBankTestSeries #INDvBAN #JioCinemaSports pic.twitter.com/M4iVtf98BU

— JioCinema (@JioCinema) September 20, 2024

https://twitter.com/deepakraghav012/status/1837066403867685093

बांग्लादेशी पारी 149 रनों पर सिमटी

दूसरी ओर, भारत की पहली पारी के 376 रनों के जबाव में बांग्लादेश की पहली पार सिर्फ 149 रनों पर सिमट गई है। भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ कोई भी बांग्लादेशी खिलाड़ी टिककर नहीं खेल सका। टीम की ओर से पहली पारी में अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन 32 रन बनाकर टाॅप स्कोरर रहे।

तो वहीं टीम के पांच खिलाड़ी तो दोहरे अंक के स्कोर तक भी नहीं पहुंच पाए। शादमान इस्लाम 2, जाकिर हसन, 3, कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो 20, मोमीनुल हक 0 और मुशफिकर रहीम 8 रन बनाकर सस्ते में आउट हुए।

दूसरी ओर, भारतीय टीम की ओर से मुकाबले में शानदार गेंदबाजी देखने को मिली। भारतीय गेंदबाजों ने लगातार अंतराल पर विकेट निकालना जारी रखा, जिससे बांग्लादेश पहली पारी में बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी।

हालांकि, पांचवें विकेट के लिए शाकिब अल हसन (32) और लिटन दास (22) ने 51 जोड़ पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन रविंद्र जडेजा ने लिटन को 29वें ओवर की दूसरी गेंद पर कैच आउट करा दिया।

भारत की ओर से पहली पारी में जसप्रीत बुमराह ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए, मोहम्मद सिराज, आकाशदीप और रविंद्र जडेजा ने 2-2 विकेट हासिल किए। भारत ने बांग्लादेश पर पहली पारी के आधार पर 227 रनों की मजबूत बढ़त बना ली है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: 5 घरेलू खिलाड़ी जो शानदार फॉर्म के साथ टूर्नामेंट में शिरकत कर रहे हैं

IPL 2026 Top 5 domestic players (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में एक बार फिर कई युवा घरेलू खिलाड़ी बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए तैयार...

13 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. ‘यह विदेशी लीग का मामला’ – ‘द हंड्रेड’ ऑक्शन में अबरार अहमद को खरीदने पर BCCI की पहली प्रतिक्रिया द हंड्रेड लीग के...

‘यह विदेशी लीग का मामला’ – ‘द हंड्रेड’ ऑक्शन में अबरार अहमद को खरीदने पर BCCI की पहली प्रतिक्रिया

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) द हंड्रेड लीग के हालिया ऑक्शन के बाद एक बड़ा विवाद सामने आया है। पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद को सनराइजर्स लीड्स ने अपनी...

SM Trends: 13 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) टी20 वर्ल्ड कप चैंपियंस के लिए मेहनत कभी नहीं रुकती, क्योंकि 2026 के बाकी बचे समय में ‘मेन इन ब्लू’ के लिए क्रिकेट का...