Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN: “गेंदबाजी मेरे लिए हमेशा पहले हैं…”, चेन्नई टेस्ट में शतक और 6 विकेट लेने के बाद अश्विन का बयान

R Ashwin (Photo Source: Getty Images)

टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 280 रनों से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत की जीत के हीरो रविचंद्रन अश्विन रहे जिन्होंने अपने होमग्राउंड चेन्नई में पहली पारी में शतक और दूसरी पारी में 6 विकेट चटकाए। पहली पारी में टीम इंडिया ने 144 के स्कोर पर 6 विकेट गंवा दिए थे, जहां से टीम को एक बड़ी साझेदारी की जरूरत थी।

अश्विन ने रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 199 रनों की साझेदारी निभाई। उन्होंने 133 गेंदों में 113 रनों की पारी खेली और रवींद्र जडेजा ने 124 गेंदों में 86 रन बनाए। पहली पारी में अश्विन एक भी विकेट नहीं ले पाए थे लेकिन फिर उन्होंने दूसरी पारी में सारी कसर पूरी कर दी। उन्होंने 21 ओवरों में 88 रन देकर 6 विकेट चटकाए।

बांग्लादेश के खिलाफ जीत के बाद अश्विन ने कहा कि विकेट उनके लिए ज्यादा मायने रखते हैं क्योंकि गेंदबाजी उनके लिए सबसे पहले हैं। उन्होंने बताया कि बल्लेबाजी वह नेचुरली करते हैं और भले ही उन्हें कई बार जूझना पड़ा हो, लेकिन वह इसका मजा लेते हैं।

मैं ज्यादातर गेंदबाज की तरह सोचता हूं- रविचंद्रन अश्विन

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में जीत के बाद रविचंद्रन अश्विन ने कहा,

पहले दिन की पारी काफी खास थी, दूसरे दिन तक मुझे इसका अहसास नहीं हुआ। मुझे खुशी है कि आज भी मैंने कुछ विकेट लिए। मैं गेंदबाजी करके अपना गुजारा करता हूं, इसलिए गेंदबाजी हमेशा पहले आती है। मैं ज्यादातर गेंदबाज की तरह सोचता हूं, लेकिन जब मैं हाथ में बल्ला लेकर मैदान पर उतरता हूं, तो मैंने बल्लेबाज की तरह सोचने की कोशिश की है। बल्लेबाजी एक ऐसी चीज है जो नेचुरल रूप से आती है, लेकिन फिर भी मैं कभी-कभी अपने विचारों को खुद से आगे ले जाने से जूझता हूं। मैंने इसे मैनेज करने की कोशिश की है। पिछले कुछ सालों में, मैं दोनों को अलग-अलग करने में कामयाब रहा हूं, लेकिन यह एक प्रक्रिया है।

भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला 27 अक्टूबर से कानुपर में खेला जाएगाा।

আরো ताजा खबर

जॉस बटलर ने क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने

Jos Buttler surpasses Chris Gayle to climb to 2nd on all-time T20 run-scorers’ list (image via getty) गुरुवार, 23 जुलाई को इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी जॉस बटलर ने वेस्टइंडीज के...

SM Trends: 24 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) जापान में होने वाले आगामी एशियन गेम्स 2026 के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। महिला और पुरुष श्रेणी के मैचों का शेड्यूल जारी...

“देश के लिए खेलने की प्रेरणा ने मुझे आगे बढ़ाया” – शानदार प्रदर्शन करने के बाद बोले मयंक यादव

Mayank Yadav on overcoming injury setbacks (image via X) तेज गेंदबाज मयंक यादव ने इंटरनेशनल क्रिकेट में जबरदस्त वापसी की। उन्होंने हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20आई मैच में...

वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए आकाश चोपड़ा, कहा ‘उसने अपना खेल नहीं बदला’

Aakash Chopra Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए सभी का दिल...