Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN: कानपुर टेस्ट मैच में रविंद्र जडेजा ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले मात्र दूसरे भारतीय

IND vs BAN: कानपुर टेस्ट मैच में रविंद्र जडेजा ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले मात्र दूसरे भारतीय

Ravindra Jadeja (Image Credit- Twitter X)

कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में इस समय भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच दूसरा टेस्ट मैच जारी है। तो वहीं आज 30 सितंबर, सोमवार को मुकाबले के चौथे दिन का खेल जारी है। बता दें कि मैच में आज के दिन भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ मैच में जैसे ही उन्होंने खालिद अहमद का काॅट एंड बोल्ड विकेट लिया, तो उन्होंने इस खास रिकाॅर्ड को अपने नाम कर लिया। जडेजा का यह टेस्ट क्रिकेट में 300वां विकेट था, और वह सबसे तेज 300 टेस्ट विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। जडेजा से पहले रविचंद्रन अश्विन ने 300 विकेट लेने के लिए 15636 गेंदें फेंकी, तो जडेजा को यह मुकाम हासिल करने के लिए 17428 गेंदें लगी।

इसके अलावा जडेजा टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट लेने वाले दुनिया के कुल 17वें खिलाड़ी बन गए हैं। जडेजा से पहले भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट लेने का कारनामा अनिल कुंबले (619), आर अश्विन (524*), कपिल देव (434), हरभजन सिंह (417), ईशांत शर्मा (311) और जहीर खान (311) कर चुके हैं।

भारत ने बांग्लादेश की पहली पारी को 233 रनों पर समेटा

दूसरी ओर, इस मैच का हाल बताएं तो बारिश की वजह से दूसरे और तीसरे दिन का खेल नहीं हो पाया था। आज बांग्लादेश ने 3 विकेट के नुकसान पर 107 रनों से आगे खेलना शुरू किया। पूरी टीम भारत की शानदार गेंदबाजी के खिलाफ 233 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई। हालांकि, मोमिनुल हक 107* रन बनाकर नाबाद रहे, तो नजमुल हुसैन शान्तो ने 31 रनों की पारी खेली।

तो वहीं भारत की गेंदबाजी के बारे में बात करें तो याॅर्कर किंग जसप्रीत बुमराह ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए, तो मोहम्मद सिराज, आर अश्विन और आकाशदीप को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा रविंद्र जडेजा को 1 विकेट मिला।

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...