Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN: आगामी टी20 सीरीज में इन तीन युवा खिलाड़ियों को अपनी छाप छोड़ते हुए देखा जाएगा

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X)

टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच अब तीन मैच की टी20 सीरीज की शुरुआत 6 अक्टूबर से हो रही है। इन दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को ग्वालियर में खेला जाएगा। बता दें कि, इन दोनों टीमों के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज खेली गई थी जिसको टीम इंडिया ने 2-0 से अपने नाम किया था।

टेस्ट सीरीज में सभी खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अब मेजबान की निगाहें टी20 सीरीज पर होगी। टी20 टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव को करते हुए देखा जाएगा।

भारत की टी20 टीम में कई युवा खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है। आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से नीतीश कुमार रेड्डी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से मयंक यादव ने घातक गेंदबाजी करते हुए तमाम फैंस का दिल जीत लिया था। अब इन्हीं खिलाड़ियों को आगामी टी20 सीरीज मे बी जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए देखा जाएगा। इसी के साथ आज हम आपको बताते हैं तीन भारतीय खिलाड़ियों के बारे में जिन पर आगामी बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज पर सभी की निगाहें होंगी।

1- अभिषेक शर्मा

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X)

युवा खिलाड़ी अभिषेक शर्मा ने इसी साल जिंबाब्वे के खिलाफ अपना टी20 डेब्यू किया था। उन्होंने पहले मैच में खराब बल्लेबाजी की थी और बिना खाता खोले ही अभिषेक शर्मा आउट हो गए थे। हालांकि दूसरे मैच में उन्होंने जबरदस्त वापसी की और अपनी टीम के लिए मैच विनिंग शतक जड़ा।

आईपीएल 2024 में ऐसा देखा गया था कि अभिषेक शर्मा ने सिर्फ तेज गेंदबाजों के खिलाफ ही नहीं बल्कि स्पिनर्स के खिलाफ भी आक्रामक बल्लेबाजी की थी। पावरप्ले में अभिषेक शर्मा को रोकना बहुत ही मुश्किल है और यह बात बांग्लादेश के खिलाड़ियों को भी अच्छी तरह से पता होगी। तमाम क्रिकेट फैंस की निगाहें अभिषेक शर्मा पर जरूर होगी।

बता दें कि, इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में अभिषेक शर्मा ने 16 मैच में 484 रन बनाए थे जिसकी वजह से सनराइजर्स हैदराबाद ने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। उन्होंने यह रन 200 के ऊपर के स्ट्राइक रेट से बनाए थे।

2- रवि बिश्नोई

Ravi Bishnoi (Image Credit- Twitter X)

रवि बिश्नोई का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटिंग करियर में हमेशा ही शानदार रहा है और उनकी फैन फॉलोइंग भी पूरी दुनिया में काफी ज्यादा है। टी20 फॉर्मेट में रवि बिश्नोई किसी भी टीम के खिलाफ घातक साबित हो सकते हैं।

जिंबाब्वे दौरे में उन्होंने इंडिया टीम की ओर से पांच मैच में छह विकेट झटके थे। यही नहीं श्रीलंका के खिलाफ खेली गई तीन मैच की टी20 सीरीज में वो सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। उन्होंने तीन मैच में 6 विकेट हासिल किए थे।

बांग्लादेश के बल्लेबाज स्पिनर्स के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी करने में सक्षम है लेकिन रवि बिश्नोई की गेंदबाजी में काफी वेरिएशन है और उनकी गुगली को पढ़ना किसी भी खिलाड़ी के लिए इतना आसान नहीं है।

3- मयंक यादव

Mayank Yadav (Image Credit- Twitter X)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से मयंक यादव ने जबरदस्त गेंदबाजी की थी। उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने आईपीएल डेब्यू में लखनऊ टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। यही नहीं अगले मैच में उन्होंने तीन विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड भी हासिल किया था।

चोटिल होने से पहले उन्होंने चार मैच खेले थे। मयंक यादव के साथ ऐसा देखा गया था कि वो लगातार 150 केएमपीएच की गति से गेंदबाजी कर रहे थे और विरोधी टीम के बल्लेबाजों को परेशान कर रहे थे।

बांग्लादेश के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज में मयंक यादव अर्शदीप सिंह के साथ पावरप्ले में बांग्लादेश के बल्लेबाजों को परेशान करते हुए नजर आ सकते हैं।

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...