Skip to main content

ताजा खबर

IND vs AUS: 13 साल बाद भारत को मिली मेलबर्न में हार, बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को मिली धमाकेदार जीत

IND vs AUS: 13 साल बाद भारत को मिली मेलबर्न में हार, बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को मिली धमाकेदार जीत

IND vs AUS (Photo Source: Getty Images)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया, जहां मेजबान टीमने धमाकेदार जीत दर्ज की। टेस्ट मैच की चौथी पारी में कंगारू टीम ने भारत को 155 रन को स्कोर पर आउट कर मैच को 184 रन से अपने नाम किया। इस शानदार जीत के साथ ही सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने तीनों ही डिपार्टमेंट में शानदार प्रदर्शन किया।

भारतीय टीम को इस मैच को जीतने के लिए आज 340 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन भारत के बल्लेबाज तीन सत्र भी बैटिंग नहीं कर सके और पूरी टीम दिन तीसरे सत्र में ऑलआउट हो गई। टीम इंडिया 13 साल बाद मेलबर्न में कोई टेस्ट मैच हारा है। इससे पहले भारतीय टीम को 2011 में हार मिली थी।अब पांचवां और आखिरी टेस्ट तीन जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा।

IND vs AUS: भारत के लिए अब WTC फाइनल में पहुंचना नामुमकिन

रोहित की कप्तानी में पिछले दो महीने में छह टेस्ट में टीम इंडिया को पांचवीं हार मिली है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-0 से हार के बाद भारत को एडिलेड में और फिर अब मेलबर्न में हार मिली है। इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 474 रन बनाए थे। स्टीव स्मिथ ने शतक जमाया था। जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी में 369 रन बनाए।

21 साल के नीतीश रेड्डी ने बेहतरीन शतक लगाया। ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर 105 रन की बढ़त मिली थी। इसके बाद भारत ने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में 234 रन पर समेट दिया। बढ़त मिलाकर ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त 339 रन की हुई थी और भारत को 340 रन का लक्ष्य मिला, लेकिन टीम इंडिया न तो यह मैच जीत सकी और न ही ड्रॉ करा सकी। इस मैच में भारत के बल्लेबाजों को सिर्फ तीन सत्र निकालने थे।

इस हार के साथ ही भारत के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में पहुंचने की उम्मीदों को भी झटका लगा है। अब टीम इंडिया को अन्य टीमों के रिजल्ट पर निर्भर रहना होगा। साथ ही सिडनी में अगले टेस्ट को जीतना ही होगा। अब टीम अगर अगर अगला मैच ड्रॉ करती है या हारती है तो वो फाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी।

আরো ताजा खबर

IPL इतिहास में सबसे लंबे छक्के लगाने वाले टॉप 5 प्लेयर, गौतम गंभीर का नाम भी शामिल!

Top 5 Longest Sixes in IPL history (image via getty) इंडियन प्रीमियर लीग में बल्लेबाजों ने अपनी जोरदार बैटिंग से फैंस को खूब रोमांचित किया है, और स्टेडियम की बाउंड्री...

‘हार के बाद किसी एक को दोष देना बंद करे पाकिस्तान’ चीफ सेलेक्टर आकिब जावेद का बड़ा बयान

Pakistan Aaqib Javed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज और मौजूदा राष्ट्रीय चयनकर्ता आकिब जावेद का मानना है कि खराब प्रदर्शन के बाद हर बार किसी...

NZ vs SA 2026, 1st T20I: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई

NZ vs SA 2026, 1st T20I (image via getty) न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टी20आई मैच में, प्रोटियाज ने ब्लैक कैप्स को 7 विकेट से हराकर 5 मैचों...

रोहित शर्मा को भरोसा, हालिया जीतों के बाद भारतीय टीम का हो सकता है लंबा दबदबा

Rohit Sharma Surya T20 World Cup (Image credit Twitter – X) पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि हाल के वर्षों में आईसीसी टूर्नामेंटों में मिली बड़ी सफलताएं भारतीय क्रिकेट...