Skip to main content

ताजा खबर

IND vs AUS: सिडनी टेस्ट मैच से बाहर होंगे रोहित शर्मा? हेड कोच गंभीर ने अपने इस बयान से मचाई सनसनी

IND vs AUS: सिडनी टेस्ट मैच से बाहर होंगे रोहित शर्मा? हेड कोच गंभीर ने अपने इस बयान से मचाई सनसनी

Gautam Gambhir (Photo Source: Getty Images)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। इस मैच के लिए टीम इंडिया के प्लेइंग XI में कितने बदलाव होंगे, इसको लेकर अभी तक कुछ भी साफ नहीं हुआ है। वहीं टेस्ट से पहले हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में हेड कोच गौतम गंभीर से पूछा गया कि रोहित शर्मा इस टेस्ट मैच में खेलेंगे या नहीं उन्होंने इस सवाल का जवाब देने से मना कर दिया।

गुरुवार, 2 जनवरी को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब गौतम गंभीर से सीधा-सीधा पूछा गया कि क्या रोहित सिडनी टेस्ट खेलेंगे? तो उन्होंने जवाब में कहा ‘हम कल पिच को देखने के बाद टॉस के समय प्लेइंग XI का चयन करेंगे।’ मेलबर्न टेस्ट हारने के बाद भारतीय टीम में फूट की रिपोर्ट्स सामने आ रही है। ऐसे में कोच गौतम गंभीर का कप्तान रोहित शर्मा को लेकर ये जवाब सुनने के बाद फैंस के जहन में कई सवाल आ रहे हैं।

यह भी पढ़े:- BGT 2024-25: सीरीज में जसप्रीत बुमराह जैसा इंपैक्ट छोड़ने वाला गेंदबाज मैंने आज तक नहीं देखा: डेरेन लीमैन

आकाश दीप की चोट पर अब Gautam Gambhir ने दी बड़ी अपडेट

हालांकि प्रेस कॉन्फ्रेंस में गौतम गंभीर ने आकाशदीप को लेकर अपडेट दिया कि वह सीरीज का आखिरी मैच चोटिल होने की वजह से नहीं खेल पाएंगे। अगर कोच किसी खिलाड़ी का फिटनेस अपडेट देते हुए यह बता सकता है कि वो खेलेगा या नहीं तो फिर कप्तान इस मैच में खेलेंगे या नहीं इसको लेकर भी उन्हें जवाब देना चाहिए था।

इसके अलावा गौतम गंभीर ने टीम में फूट को लेकर आई रिपोर्ट्स को लेकर कहा कि, “खिलाड़ी और कोच के बीच की बहस उनके बीच ही रहनी चाहिए। ड्रेसिंग रूम में होने वाली कोई भी बातचीत ड्रेसिंग रूम में ही रहनी चाहिए।”

ऑस्ट्रेलिया में उन्होंने अब तक पांच पारियों में सिर्फ 31 रन बनाए हैं। इसके अलावा घर पर न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में उन्होंने छह पारियों में 91 रन और बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज में महज 42 रन ही बना पाए थे। उन्होंने 15 पारियों में सिर्फ 164 रन बनाए हैं, इस दौरान उनका औसत 11 से भी कम रहा था। कप्तान के तौर पर औसत 30.58 है लेकिन इससे पहले उन्होंने 46.87 की औसत से रन बनाए थे।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...