Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs ENG: एशेज टेस्ट की दोनों पारियों में 50+ रन बनाने वाले चौथे विकेटकीपर-बल्लेबाज बने एलेक्स कैरी 

AUS vs ENG: एशेज टेस्ट की दोनों पारियों में 50+ रन बनाने वाले चौथे विकेटकीपर-बल्लेबाज बने एलेक्स कैरी 

Alex Carey (Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने एशेज टेस्ट सीरीज इतिहास की रिकाॅर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया है। बता दें कि अब वह किसी एशेज टेस्ट मैच की दोनों पारियों में 50+ स्कोर बनाने वाले ऑस्ट्रेलिया के दूसरे और सार्वकालिक चौथे विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं।

कैरी ने यह कारनामा इंग्लैंड के खिलाफ एडिलेड ओवल में जारी तीसरे टेस्ट मैच में कर दिखाया है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में कैरी ने 143 गेंदों में 8 चौके व 1 छक्के की मदद से 106 रनों की शानदार पारी खेली, तो तीसरे दिन की समाप्ति पर वह ट्रेविस हेड (142*) के साथ 52* रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

हेड और कैरी की अब तक पांचवें विकेट के लिए 122* रनों की नाबाद साझेदारी कर चुके हैं। दोनों की इस शानदार बल्लेबाजी की बदौतल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड पर 356 रनों की मजबूत बढ़त हासिल कर ली है।

खैर, इससे पहले एशेज टेस्ट मैच की दोनों पारियों में आखिरी बार साल 2013 में ब्रेड हैडिन ने 94 और 53 रनों की पारियां खेली थी। द गाबा, ब्रिसेबन में खेले गए इस मुकाबले में उस समय ऑस्ट्रेलिया ने 381 रनों के बड़े अंतर से जीत हासिल की थी।

एशेज टेस्ट की दोनों पारियों में 50+ स्कोर बनाने वाले विकेटकीपर

क्रमांक  खिलाड़ी  टीम वेन्यू साल स्कोर
1 एलन नाॅट इंग्लैंड द ओवल 1972 92 & 63
2 इयान हीली ऑस्टेलिया एडिलेड 1995 74 & 51*
3 ब्रेड हैडिन ऑस्टेलिया ब्रिसबेन 2013 94 & 53
4 एलेक्स कैरी  ऑस्टेलिया  एडिलेड  2025 106 & 52*

तीसरे दिन के बाद इंग्लैंड पर ऑस्ट्रेलिया ने कसा शिकंजा

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन की समाप्ति पर मजबूत बढ़त हासिल कर ली है, और मैच पर उसने अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। तीसरे दिन स्टम्स के समय ऑस्ट्रेलिया की इंग्लैंड पर बढ़त 356 रनों की हो गई है। मुकाबले की वर्तमान स्थिति देखकर लग रहा है कि मैच को ऑस्ट्रेलिया अपने नाम कर सकती है। अगर ऐसा हुआ तो वह एशेज सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना लेगी।

আরো ताजा खबर

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...