Skip to main content

ताजा खबर

IND vs AFG 2026, 1st ODI: भारत बनाम अफगानिस्तान पहला वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IND vs AFG, 1st ODI: match preview (image via X)
IND vs AFG, 1st ODI: match preview (image via X)

टीम इंडिया 13 जून को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ पहला वनडे इंटरनेशनल मैच खेलेगी। यह 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच होगा।

2027 वर्ल्ड कप पास आ रहा है, ऐसे में वनडे में खराब फॉर्म से जूझ रही भारतीय टीम जिसकी कप्तानी शुभमन गिल कर रहे हैं और जिसमें तेज गेंदबाजों को आराम दिया गया है को अफगानिस्तान के खिलाफ अपनी कमियों को दूर करना होगा। यह सीरीज अफगानिस्तान को भारतीय जमीन पर जो उनका भविष्य का होम ग्राउंड होगा अहम अनुभव दिलाएगी, जिससे दोनों टीमों के लिए अपनी टीम को मजबूत करने का एक जरूरी मौका मिलेगा।

IND vs AFG, 1st ODI मैच डिटेल्स

मैच  भारत बनाम अफगानिस्तान, पहला वनडे, अफगानिस्तान का भारत दौरा, 2026
वेन्यू हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला
तारीख और समय  शनिवार, 13 जून 2026, भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे
लाइव ब्राॅडकास्टिंग व स्ट्रीमिंग डिटेल्स जियो स्टार नेटवर्क चैनल, जियोस्टार (ऐप व बेवसाइट)

IND vs AFG हेड टू हेड रिकाॅर्ड (वनडे क्रिकेट)

मैच खेले  04
भारत ने जीते 03
अफगानिस्तान ने जीते  00
नो रिजल्ट/टाई 01
सबसे पहले मैच  5 मार्च, 2014 (भारत ने जीता)
हालिया मैच  11 अक्टूबर, 2023 (भारत ने जीता)

एचपीसीए स्टेडियम, धर्मशाला: पिच रिपोर्ट

धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छी रही है, खासकर पहली पारी में। यहां रन बनाना मुश्किल नहीं है, क्योंकि बाउंड्री छोटी हैं और आउटफील्ड बहुत तेज है। हालांकि, यहां गेंद का उछाल भी काफी अच्छा है, जिससे तेज गेंबाजो को भी मदद मिलती है। टॉस जीतने वाली टीम को पहले बल्लेबाजी करने और 360-380 से ज्यादा का स्कोर बनाने के बारे में सोचना चाहिए।

भारत बनाम अफगानिस्तान: अनुमानित प्लेइंग XI

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मोहम्मद सलीम, एएम गजनफर, जियाउर रहमान

আরো ताजा खबर

12 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेकर क्रिकेट जगत को चौंका दिया...

न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी, केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा!

NZ’s Williamson retires from international cricket (image via X) न्यूजीलैंड के सबसे बेहतरीन क्रिकेटर माने जाने वाले केन विलियमसन ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। 35 साल के विलियमसन...

वैभव सूर्यवंशी के सीनियर टीम में डेब्यू पर मंडराए काले बादल, आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड का बयान आया सामने

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट में युवा टैलेंट वैभव सूर्यवंशी के सीनियर इंटरनेशनल डेब्यू को लेकर काफी उत्साह है। हाल ही में आयरलैंड और इंग्लैंड के...

12 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. गेंदबाजों के दम पर बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक वनडे सीरीज जीती ढाका में खेले गए दूसरे मैच में डीएलएस मेथड...