Skip to main content

ताजा खबर

IND vs AFG: प्रसिद्ध कृष्णा और रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, 13 साल बाद ऐसा करने वाली पहली जोड़ी बनी

Rohit Sharma (Image credit Twitter - X)
Rohit Sharma (Image credit Twitter – X)

पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए वनडे मुकाबले में एक ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने उन्हें भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक खास जगह दिला दी। आमतौर पर अपने शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन के लिए सुर्खियों में रहने वाले रोहित इस बार अपनी फील्डिंग की वजह से चर्चा में हैं।

शुरुआत से ही दिखी रोहित की फुर्ती

मैच में भारतीय गेंदबाजों ने अफगानिस्तान के बल्लेबाजों पर शुरुआत से दबाव बनाया। इस दौरान रोहित शर्मा ने मैदान पर बेहतरीन सतर्कता दिखाई और शुरुआती तीन विकेट गिराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी शानदार फील्डिंग की बदौलत भारत को मैच के शुरुआती ओवरों में ही बड़ी सफलता मिली।

रोहित ने प्रसिद्ध कृष्णा की गेंदबाजी लगातार तीन कैच पकड़कर विपक्षी टीम के शीर्ष क्रम को पवेलियन लौटाने में अहम भूमिका निभाई। उनकी तेज प्रतिक्रिया और सही समय पर लिए गए फैसलों ने भारतीय टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। इस प्रदर्शन के साथ रोहित शर्मा भारत के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हो गए जिन्होंने किसी वनडे पारी के पहले तीन विकेट गिराने में योगदान दिया है। यह पिछले 13 सालों में पहली बार हुआ है।

यह उपलब्धि बताती है कि रोहित केवल बल्लेबाजी और कप्तानी में ही नहीं, बल्कि फील्डिंग में भी टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। क्रिकेट में अक्सर बल्लेबाजों और गेंदबाजों की चर्चा होती है, लेकिन कई बार शानदार फील्डिंग भी मैच का रुख बदल देती है। रोहित ने इस मुकाबले में यही साबित किया। रोहित से पहले साल 2013 में सुरेश रैना ने 3 विकेट हासिल किए थे।

टीम इंडिया को मिला बड़ा फायदा

अफगानिस्तान के शुरुआती बल्लेबाजों के जल्दी आउट होने से भारतीय टीम ने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। शुरुआती झटकों के कारण विपक्षी टीम कभी भी बड़ी साझेदारी नहीं बना सकी। अफगानिस्तान की पूरी टीम भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी के सामने 44.2 ओवरों में सिर्फ 218 रनों पर सिमट गई।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...