Skip to main content

ताजा खबर

ILT20 2025: अंपायर की टांग खींचना और बेहतरीन कैच लपकना, कुछ ऐसा था टूर्नामेंट में Mark Adair का डेब्यू

ILT20 2025: अंपायर की टांग खींचना और बेहतरीन कैच लपकना, कुछ ऐसा था टूर्नामेंट में Mark Adair का डेब्यू

International League T20, 2025 (Image Credit- Twitter X)

आयरलैंड के क्रिकेटर मार्क अडेयर (Mark Adair) का जारी इंटरनेशनल लीग टी20 का डेब्यू शानदार तरीके से हुआ है। बता दें कि टूर्नामेंट का तीसरा मैच 12 जनवरी को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खेला गया।

इस मुकाबले में अडेयर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले बल्लेबाजी में 10 गेंदों में 20 रन बनाकर टीम का टोटल 174/7 तक पहुंचाने में मदद की, तो उसके बाद गेंदबाजी में चार ओवरों में 23 रन खर्चते हुए 2 विकेट हासिल किए। हालांकि, मैच के दौरान वह अपने खेल और एक्शन की वजह से सुर्खियों में आ गए।

मुकाबले में पहला रिएक्शन मार्क अडेयर का तब वायरल हुआ है, जब उनके पहले ओवर में इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जेसन राॅय विकेट के पीछे कैच आउट हो गए। हालांकि, जब खिलाड़ी का कैच विकेटकीपर ओली राॅबिन्सन के हाथों में गया, तो अपील को ऑनफील्ड अंपायर ने खारिज कर दिया। लेकिन इसके बाद रिव्यू लिया गया, जिसमें साफ पता चला कि एज लगी है और फिर अंपायर ने जेसन राॅय को कैच आउट दिया।

इसके बाद मार्क अडेयर अपनी टी-शर्ट से अंपायर के चश्मे को साफ करते हुए नजर आए, जिसकी वीडियो काफी तेजी से वायरल हो गई। इसके अलावा 18वें ओवर में उन्होंने अपनी ही गेंदबाजी में हरमीत सिंह को आउट करने के लिए एक बेहतरीन कैच लपका।

देखें मार्क अडेयर की यह वायरल वीडियो

गल्फ जायंट्स बनाम शारजाह वाॅरियर्स मैच का हाल

दूसरी ओर, इस मैच के बारे में आपको बताएं तो टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गल्फ जायंट्स ने 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर कुल 174 रन बनाए। टीम के लिए रेहान अहमद ने 46 रनों की बेस्ट पारी खेली।

तो वहीं जब शारजाह वाॅरियर्स गल्फ जायंट्स से मिले 175 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो उसने इस टारगेट को पारी की आखिरी गेंद पर 7 विकेट खोकर रोमांचक तरीके से हासिल कर लिया। वाॅरियर्स के लिए टाॅम कोहलर कैडमोर ने 83 रनों की मैच विनिंग पारी खेली।

আরো ताजा खबर

6 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. अफगानिस्तान टी20 सीरीज से पहले अर्शदीप सिंह ने बनवाया गर्लफ्रेंड समरीन कौर के नाम का रोमांटिक टैटू, देखें फोटो भारतीय क्रिकेट टीम...

अफगानिस्तान टी20 सीरीज से पहले अर्शदीप सिंह ने बनवाया गर्लफ्रेंड समरीन कौर के नाम का रोमांटिक टैटू, देखें फोटो

Arshdeep Singh and Samreen Kaur (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, अफगानिस्तान के खिलाफ आागामी टी20 सीरीज से पहले गर्लफ्रेंड समरीन...

AFG vs IND 2026: शेड्यूल, टीमें, लाइव स्ट्रीमिंग, ब्रॉडकास्टिंग और वो सब कुछ जो आपको जरूर जानना चाहिए

AFG vs IND 2026 (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट फैंस इस समय 13 सितंबर से शुरू होने वाली भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे...

SM Trends: 6 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) दलीप ट्राॅफी 2026 का फाइनल मैच आज 6 सितंबर से ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शुरू...