Skip to main content

ताजा खबर

ICC Womens T20 World cup 2024 : फाइनल में हार के बाद टूटी साउथ अफ्रीकी वुमेन्स टीम, फूट-फूट कर रोईं खिलाड़ी

South Africa Women vs New Zealand Women, Final (Image Credit- Twitter X)

South Africa Womens lost in the T20 World cup 2024 Final: महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 32 रनों से हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया। पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाली साउथ अफ्रीकी टीम फाइनल में ताश के पत्तों की तरह ढह गई। इस तरह उसके वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना एक बार फिर सपना ही रह गया।

इस खिताबी हार के बाद साउथ अफ्रीका वुमेन्स टीम की खिलाड़ी बेहद निराश नजर आईं। उनके आंखों में आंसू थे, जो रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। वहीं अफ्रीका फैन्स भी ट्रॉफी जीतने के गम को सह कर रह गए। हालांकि, उन्होंने अपनी टीम की हौसला अफजाई की।

इस बीच आईसीसी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से साउथ अफ्रीकी खिलाड़ियों के हार के बाद रिएक्शन का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे रोते और एक-दूसरे को सहानुभूति देते हुए नजर आ रही हैं। वहीं फैन्स भी इस वीडियो पर अफ्रीकी महिला टीम को सात्वना दे रहे हैं।

दूसरी तरफ कुछ फैन्स ने साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम को बदकिस्मत कहा है। बता दें कि महिला टीम टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में दो बार पहुंची है, लेकिन दोनों बार उसे हार ही मिली है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका ने 19 रनों से फाइनल गंवाया था।

यहां देखें वीडियो (Watch Video)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

फाइनल मुकाबले का हाल बताए तो दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज सूजी बेट्स ने 32, अमेलिया कर ने 43 और ब्रूक हालीडे ने 38 रनों की पारी खेली।

इसके जवाब में जवाब में साउथ अफ्रीका ने शानदार शुरुआत की। लौरा वोल्वार्ड्ट (33) और तजमिन ब्रिट्स (17) ने 51 रनों की साझेदारी की। लेकिन जैसे ही ये दोनों बल्लेबाज आउट हुईं, पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई। न्यूजीलैंड की ओर से रोजमैरी मायर और अमेलिया कर ने सबसे अधिक 3-3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा एडन कार्सन, फ्रैन जोनस और ब्रूक हालीडे को 1-1 विकेट मिला।

 

আরো ताजा खबर

‘वह कोहली-रोहित का मिला-जुला रूप है’ संजू सैमसन की तारीफ करते हुए पूर्व भारतीय कप्तान ने दिया बड़ा बयान 

Sanju Samson (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद, अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की जमकर तारीफ करते हुए नजर आए...

‘वो अमीर बच्चा जो गरीब बच्चों को हराने के लिए बुलाता है’ – शोएब अख्तर ने भारत की T20 WC जीत पर प्रतिक्रिया दी

Shoaib Akhtar reacts to India’s T20 World Cup victory (image via getty) पाकिस्तान के पूर्व पेसर शोएब अख्तर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत...

बुमराह से लेकर चक्रवर्ती तक, इन 5 गेंदबाजों ने झटके T20 World Cup 2026 में सबसे ज्यादा विकेट 

Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X) आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 समाप्त हो चुका है। 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल खेला गया। फाइनल में टीम...

T20 World Cup 2026: टूर्नामेंट के टॉप 5 रन-स्कोरर्स पर डालें एक नजर

Top 5 Highest Run Scorers Of T20 World Cup 2026 (image via getty) 2026 टी20 विश्व कप में कई बैट्समैन ने जबरदस्त हिट्स लगाए। हालांकि नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल...