Skip to main content

ताजा खबर

‘वह कोहली-रोहित का मिला-जुला रूप है’ संजू सैमसन की तारीफ करते हुए पूर्व भारतीय कप्तान ने दिया बड़ा बयान 

‘वह कोहली-रोहित का मिला-जुला रूप है’ संजू सैमसन की तारीफ करते हुए पूर्व भारतीय कप्तान ने दिया बड़ा बयान 

Sanju Samson (Image Credit- Twitter X)

पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद, अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की जमकर तारीफ करते हुए नजर आए हैं। कुंबले ने कहा है कि संजू के पास विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसा ही क्लास है। पूर्व दिग्गज स्पिनर ने यह भी कहा कि रोहित-विराट को रिप्लेस करना मुश्किल है, लेकिन संजू सैमसन ने दोनों की अनुपस्थिति में मैच्युरिटी दिखाई।

गौरतलब है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू सैमसन ने भारतीय टीम के लिए सिर्फ पांच मैच खेले, लेकिन इस दौरान उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। लीग स्टेज में संजू सैमसन भारतीय मैनेजमेंट की योजनाओं का हिस्सा नहीं थे। लेकिन जब से उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के लिए खेलना शुरू किया, तब से वह फाइनल सहित हर मैच से बेहतर नजर आए।

अनिल कुंबले ने की सैमसन की जमकर तारीफ

दूसरी ओर, संजू सैमसन को लेकर अनिल कुंबले ने ईएसपीएनक्रिकइंफो के हवाले से कहा- “अगर आप 2024 के पिछले विश्व कप को देखें, तो उसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा थे। दोनों ही महान खिलाड़ी हैं, उनकी जगह लेना बहुत मुश्किल है। मुझे लगता है कि सैमसन एक तरह से विराट-रोहित का मिला-जुला रूप है। जब कोहली की तरह थोड़ी जरूरत होती है, तो वह योजना बनाकर विकेट न गंवाने का ध्यान रखता है। और फिर जब पावरप्ले में तेजी से रन बनाने की जरूरत होती है, तो वह रोहित की तरह गेंदबाजों पर हमला करना चाहता है।”

सैसमन ने छोड़ा विराट कोहली को पीछे

बता दें संजू ने फाइनल में 46 गेंदों में 5 चौके व 8 छक्कों की मदद से 89 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने खेले गए पांच मैचों में 321 रन बनाए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट का अवाॅर्ड दिया गया। साथ ही सैमसन अब टी20 वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। संजू ने विराट कोहली द्वारा टी20 वर्ल्ड कप 2014 में बनाए गए 319 रनों के रिकाॅर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

আরো ताजा खबर

SA20 में प्रिटोरिया कैपिटल्स की सफलता का क्रेडिट केशव महाराज ने सौरव गांगुली को दिया

Keshav Maharaj Sourav Ganguly (Image credit Twitter – X) प्रिटोरिया कैपिटल्स के कप्तान केशव महाराज ने SA20 के 2025-26 सीजन में टीम के शानदार प्रदर्शन का श्रेय मुख्य कोच सौरव...

‘यह एक बेहतरीन मौका हो सकता है’ आकाश चोपड़ा ने श्रीलंका दौरे पर आकिब नबी के इंटरनेशनल डेब्यू का समर्थन किया

Auqib Nabi (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि तेज गेंदबाज आकिब नबी के लिए श्रीलंका दौरा करियर बदलने वाला साबित हो सकता...

समरीन कौर के प्यार में लाॅक हुए अर्शदीप सिंह! रूमर्ड गर्लफ्रेंड की पोस्ट पर क्रिकेटर ने किया प्यारा कमेंट 

Arshdeep Singh with Samreen Kaur (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और पंजाबी माॅडल-एक्ट्रेस समरीन कौर की एक साथ घूमने की वीडियो, अक्सर सोशल...

बड़ी खबर! श्रीलंका दौरे के बाद शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में खेलेंगे शुभमन गिल

Shubman Gill Sher-e-Punjab T20 League Sri Lanka Test series (Image credit Twitter – X) भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल अगले कुछ हफ्तों तक लगातार क्रिकेट खेलते नजर आएंगे।...