Skip to main content

ताजा खबर

समरीन कौर के प्यार में लाॅक हुए अर्शदीप सिंह! रूमर्ड गर्लफ्रेंड की पोस्ट पर क्रिकेटर ने किया प्यारा कमेंट 

Arshdeep Singh with Samreen Kaur (Image Credit- Twitter X)
Arshdeep Singh with Samreen Kaur (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और पंजाबी माॅडल-एक्ट्रेस समरीन कौर की एक साथ घूमने की वीडियो, अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। तो वहीं, अब तेज गेंदबाज ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा कर दिया है, जिससे लगता है कि वह एक्ट्रेस के प्यार में लाॅक हो चुके हैं।

बता दें अर्शदीप सिंह ने मॉडल समरीन कौर की लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक प्यारा सा कमेंट किया है। समरीन ने इंस्टाग्राम पर अपना एक छोटा सा वीडियो पोस्ट किया और अर्शदीप ने उस पर भालू और रेड हार्ट इमोजी के साथ कमेंट किया।

इसके बाद अर्शदीप के कमेंट का जबाव, समरीन ने रेड हार्ट इमोजी और लॉक वाली इमोजी के साथ दिया। इसके बाद फैंस दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह के कयास लगाने लगे और अंदाजा लगाने लगे कि अब यह तेज गेंदबाज एक्ट्रेस के प्यार में पूरी तरह से लाॅक हो गया है।

देखें अर्शदीप सिंह का ये कमेंट

दूसरी ओर, क्रिकेट की बात करें तो बाएं हाथ का ये तेज गेंदबाज हाल में ही भारतीय टीम के इंग्लैंड दौरे पर खेलता हुआ नजर आया था। तीन मैचों की टी20 सीरीज में वह भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। लेकिन, वनडे सीरीज में वह सिर्फ एक मुकाबले का हिस्सा बने, जिसमें उन्होंने बिना विकेट लिए 72 रन खर्चे।

खैर, आज 3 अगस्त को नाॅर्थ जोन ने 23 अगस्त से शुरू हो रहे दलीप ट्राॅफी टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम में 27 वर्षीय पेसर अर्शदीप सिंह को भी शामिल किया गया है।

हालांकि, भारत के लिए इस समय व्हाइट बाॅल क्रिकेट में शानदार खेल दिखा रहे अर्शदीप सिंह को साल 2025 में भारत के इंग्लैंड दौरे पर होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में जगह मिली थी। लेकिन, इंजरी के कारण वह रेड बाॅल क्रिकेट में डेब्यू नहीं कर पाए।

देखने लायक बात होगी कि वह आगामी फर्स्ट क्लास क्रिकेट टूर्नामेंट में नाॅर्थ जोन टीम के लिए कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं?

আরো ताजा खबर

बड़ी खबर! श्रीलंका दौरे के बाद शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में खेलेंगे शुभमन गिल

Shubman Gill Sher-e-Punjab T20 League Sri Lanka Test series (Image credit Twitter – X) भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल अगले कुछ हफ्तों तक लगातार क्रिकेट खेलते नजर आएंगे।...

विराट कोहली को लेकर अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान, बोले ‘उनका एटीट्यूड ही क्रिकेट की जान है’

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अंपायर अनिल चौधरी ने विराट कोहली के मैदान पर दिखने वाले आक्रामक रवैये का बचाव किया है। उनका...

करप्शन के आरोपों में फंसे अमरीकी क्रिकेटर अखिलेश रेड्डी, ICC ने ठोका 8 साल का बैन!

USA Cricketer Akhilesh Reddy Banned For 8 Years Over ICC Anti-Corruption Code Breach (image via X) यूनाइटेड स्टेट्स क्रिकेट के लिए एक बड़ा झटका सामने आया है क्यूंकि 26 साल...

3 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. टीम इंडिया की फिटनेस पर BCCI सख्त, इंजरी मैनेजमेंट सिस्टम की जल्द होगी समीक्षा: रिपोर्ट्स भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) जल्द ही...