Skip to main content

ताजा खबर

बुमराह से लेकर चक्रवर्ती तक, इन 5 गेंदबाजों ने झटके T20 World Cup 2026 में सबसे ज्यादा विकेट 

बुमराह से लेकर चक्रवर्ती तक, इन 5 गेंदबाजों ने झटके T20 World Cup 2026 में सबसे ज्यादा विकेट 

Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 समाप्त हो चुका है। 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल खेला गया। फाइनल में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कीवियों के खिलाफ 96 रनों से जीत हासिल की और रिकाॅर्ड तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब को अपने नाम किया।

साथ ही अब भारतीय टीम घर पर और लगातार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बन गई है। टूर्नामेंट के 10वें सीजन में टीम इंडिया के लिए बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों ने भी कमाल का प्रदर्शन किया। तो वहीं, आज इस खबर हम आपको टी20 वर्ल्ड कप के गत सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम से दो गेंदबाज शामिल हैं:

5. आदिल राशिद (इंग्लैंड)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी स्पिनर आदिल राशिद पांचवें नंबर पर मौजूद हैं। इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। तो वहीं, राशिद ने टूर्नामेंट में खेले गए 8 मैचों में 19.23 की औसत से कुल 13 विकेट अपने नाम किए।

4. ब्लेसिंग मुजरबानी (जिम्बाब्वे)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी चौथे नंबर पर मौजूद हैं। जिम्बाब्वे का यह अनुभवी गेंदबाज चोटिल होने की वजह से टूर्नामेंट में टीम के लिए सिर्फ 6 मैच ही खेल पाया।

हालांकि, इस दौरान मुजरबानी ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 14.46 की औसत से 13 विकेट अपने नाम किए। तो वहीं, जब गत टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक जीत हासिल की थी, तो उस मैच में मुजरबानी ने 17 रन देकर 4 विकेट हासिल किए थे।

3. Shadley van Schalkwyk (यूएसए)

हमारी इस सूची में एसोसिएट नेशन का एक गेंदबाज Shadley van Schalkwyk भी मौजूद है। यूएसए के लिए खेलते हुए इस तेज गेंदबाज ने टीम के लिए चार मैचों में हिस्सा लिया, क्योंकि यूएसए ग्रुप 1 से आगे नहीं बढ़ सकी। इस दौरान गेंदबाज ने 7.77 की औसत से कुल 13 विकेट अपने नाम किए।

2. वरुण चक्रवर्ती (भारत)

हमारी इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारतीय क्रिकेट टीम के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती मौजूद हैं। हालांकि, चक्रवर्ती की गेंदबाजी में नाॅकआउट मैचों में वो धार नजर नहीं आई, जो उन्होंने लीग और सुपर 8 मैचों के दौरान दिखाई। लेकिन फिर भी उन्होंने खेले गए 9 मैचों में 20.50 की औसत से कुल 14 विकेट हासिल किए और टूर्नामेंट के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज बने।

1. जसप्रीत बुमराह (भारत)

बुमराह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में चार ओवरों में 15 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। इस कमाल के प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवाॅर्ड भी दिया गया। साथ ही विकेट लेने के अलावा बुमराह ने पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम के लिए गेंदबाजी के जरिए मैच परिणाम की दिशा तय की। बुमराह ने खेले गए 8 मैचों में भारत के लिए 12.43 की मामूली औसत से कुल 14 विकेट अपने नाम किए।

আরো ताजा खबर

‘खेल आपको हमेशा याद रखेगा’ – लियोनेल मेस्सी के संन्यास पर युवराज सिंह और कुलदीप यादव का ट्रिब्यूट

Yuvraj Singh, Kuldeep Yadav(Image credit Twitter – X) फुटबॉल की दुनिया के महानतम खिलाड़ियों में शामिल लियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम से संन्यास का ऐलान कर दिया है।...

IPL 2027 में मुंबई इंडियंस के कोच बने रहेंगे महेला जयवर्धने, हार्दिक पांड्या का भी टीम में टिकना तय!

Mahela Jayawardene Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) मुंबई इंडियंस IPL 2027 से पहले अपने कोचिंग स्टाफ में बड़े बदलाव करने के मूड में नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक,...

पाकिस्तान क्रिकेट में फिर मचा घमासान: टेस्ट टीम में बदलाव से नाराज मिस्बाह-उल-हक का चयन समिति से इस्तीफा

Misbah-ul-Haq (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान क्रिकेट में इन दिनों लगातार बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लगातार दो हार के बाद...

AFG vs IND: टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित: संजू सैमसन की वापसी, बुमराह की उपलब्धता फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर

AFG vs IND: India Unveil Squad for Afghanistan T20Is (image via getty) 1 सितंबर को, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20आई...