Skip to main content

ताजा खबर

ICC U19 Women’s T20 World Cup 2025: बांग्लादेश को हराकर भारत ने सेमीफाइनल में बनाई जगह, अभी तक रही है अपराजित 

ICC U19 Women’s T20 World Cup 2025: बांग्लादेश को हराकर भारत ने सेमीफाइनल में बनाई जगह, अभी तक रही है अपराजित 

India (Image Credit- Twitter X)

U19 Women’s T20 World Cup 2025: मलेशिया में जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। टूर्नामेंट में अब दो ग्रुपों के बीच सुपर सिक्स के बीच मैच खेले जा रहे हैं।

तो वहीं इस दौरान भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लगातार चौथे मुकाबले में जीत हासिल करते हुए, टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के लिए प्रवेश कर लिया है। भारत ने आज 27 जनवरी को बांग्लादेश के खिलाफ 8 विकेट से जीत हासिल कर, सेमीफाइनल में जगह बनाई।

सुपर सिक्स ग्रुप 1 में फिलहाल भारतीय टीम पाॅजिटिव नेट-रन रेट के चलते पहले नंबर पर मौजूद है। भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम भी अभी तक टूर्नामेंट में अपराजित रही है, और उसने भी वेस्टइंडीज अंडर-19 महिला टीम के खिलाफ 7 विकेट से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

भारत बनाम बांग्लादेश, सुपर सिक्स ग्रुप 1 मैच का हाल

काॅला लंपुर के Bayuemas Oval मैदान पर खेले गए इस मैच के बारे में आपको जानकारी दें, तो भारतीय टीम ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की अंडर-19 टीम भारत की शानदार गेंदबाजी के खिलाफ 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 64 रन ही बना पाई।

बांग्लादेश के लिए कप्तान सुमैया अख्तर ने 21 रनों की बेस्ट पारी खेली, तो जनातुल मौआ ने 14 रन बनाए। इसके अलावा और कोई खिलाड़ी डबल डिजिट स्कोर तक नहीं पहुंच पाया।

दूसरी ओर, भारतीय टीम की ओर से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली। इनफाॅर्म वैष्णवी शर्मा ने 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा सबनम शकील, जोशिता वीजे और गोंगडी त्रिशा को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद भारतीय टीम बांग्लादेश से मिले 65 रनों के आसान लक्ष्य को 7.1 ओवरों में दो विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। टीम के लिए गोंगडी त्रिशा ने 40 रनों की शानदार पारी खेली, तो शनिका चलके 11* और निकी प्रसाद 5* रन बनाकर नाबाद रही।

नोट- यह आर्टिकल सिर्फ लेखक के विचारों और भविष्यवाणी पर आधारित है और इन बातों की पुष्टि हम नहीं करते हैं।

Disclaimer: इस जानकारी की समीक्षा करते समय, उल्लिखित बिंदुओं पर विचार करें और अपने स्वयं के निष्कर्ष निकालें।

আরো ताजा खबर

महिला क्रिकेट को मिली नई ‘रन मशीन’, मिताली राज का ऑल-टाइम रिकॉर्ड तोड़ स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास

Smriti Mandhana Smashes 124 to Shatter Mithali Raj’s All-Time International Run Record (image via X) 3 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इतिहास रचा गया, जब भारत की स्टार...

CPL 2026 में दासुन शनाका के बल्ले ने उगली आग! महज 39 गेंदों में ठोका टूर्नामेंट इतिहास का सबसे तेज शतक

Dasun Shanaka Smashes Fastest-Ever Century in CPL History off Just 39 Balls (image via X) 3 सितंबर, गुरुवार को श्रीलंकाई ऑलराउंडर दासुन शनाका ने कैरेबियन प्रीमियर लीग में टूर्नामेंट के...

4 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. Women’s Asia Cup 2026: हांगकांग को 137 रनों के बड़े अंतर से हराकर भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में बनाई जगह जारी महिला एशिया...

Women’s Asia Cup 2026: हांगकांग को 137 रनों के बड़े अंतर से हराकर भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

India Women vs Hong Kong, China Women (Image Credit- Twitter X) Women’s Asia Cup 2026, India Women vs Hong Kong Women: जारी महिला एशिया कप का 7वां मैच भारत और...