Skip to main content

ताजा खबर

ICC T20I Ranking: अभिषेक और वरुण को हुआ जबरदस्त फायदा, दोनों रैंकिंग में पहुंचे नंबर-2 पर

ICC T20I Ranking: अभिषेक और वरुण को हुआ जबरदस्त फायदा, दोनों रैंकिंग में पहुंचे नंबर-2 पर
Varun Chakravarthy, Abhishek Sharma (Photo Source: Getty Images)

भारत के युवा तूफानी ओपनर अभिषेक शर्मा ने मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम T20I में अपनी रिकॉर्ड तोड़ पारी के बाद ICC T20I रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है। 24 वर्षीय बाएं हाथ के खिलाड़ी ने केवल 54 गेंदों पर 135 रन बनाए, जो टी20 अंतरराष्ट्रीय में किसी भारतीय मेंस प्लेयर द्वारा बनाया गया हाईएस्ट व्यक्तिगत स्कोर है।

अभिषेक की इस विस्फोटक पारी ने उन्हें आईसीसी रैंकिंग में 38 पायदान का फायदा करवाते हुए दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया, वह ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड से सिर्फ 26 रेटिंग अंक पीछे हैं, जो टॉप पर बने हुए हैं। वह नंबर-40 से सीधे नंबर-2 रन बन गए हैं। उन्होंने बल्लेबाजों की सूची में 38 स्थान की छलांग लगाई है। अभिषेक के खाते में फिलहाल 829 रेटिंग अंक हैं।

ICC T20I बल्लेबाजों की रैंकिंग में तीन-तीन भारतीय हैं मौजूद

ICC T20I टॉप 10 बैटिंग रैंकिंग में भारत के तीन बल्लेबाज हैं। तिलक वर्मा (803) और कप्तान सूर्यकुमार यादव (738) क्रमश: तीसरे और पांचवें पायदान पर खिसक गए हैं। दोनों को एक-एक स्थान का नुकसान हुआ है। तिलक एक मैच को छोड़कर किसी में कोई बड़ी पारी नहीं खेल सके। सूर्या पूरी सीरीज में प्लॉप रहे। इंग्लैंड के फिल साल्ट (798) चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ आखिरी टी20 में अर्धशतक जमाया था।

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर (729) छठे और पाकिस्तान के बाबर आजम (712) सातवें स्थान पर हैं। हार्दिक पांड्या (पांच पायदान ऊपर 51वेंपर) और शिवम दुबे (38 पायदान ऊपर 58वें पर) को लाभ हुआ।

वहीं, टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग की बात करें तो भारत के ‘मिस्टी स्पिनर’ वरुण चक्रवर्ती बादशाहत छीनने की दहलीज पर पहुंच गए हैं। वह तीन स्थान के फायदे के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ गए। उनके 705 रेटिंग अंक हैं। चक्रवर्ती ने इंग्लैंड टी20 सीरीज में कातिलाना गेंदबाजी करते हुए 14 विकेट अपने नाम किए। वह सीरीज में सबसे ज्यादा शिकार करने वाले गेंदबाज रहे। उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड दिया गया।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: टीम की भलाई के लिए मैच देखने नहीं आ रहे धोनी – चेन्नई के बैटिंग कोच

Michael Hussey (Image credit Twitter – X) चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी को लेकर इस समय काफी चर्चा हो रही है। IPL 2026 में अभी तक उन्होंने...

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेने के बाद काइल जेमिसन का जोरदार रिएक्शन हुआ वायरल, देखें वीडियो!

Kyle Jamieson (Image credit Twitter – X) इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मैच नंबर 43 में एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला, जहां राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने थे।...

IPL 2026: ग्रोइन इंजरी के चलते शिवम मावी टूर्नामेंट से बाहर, U19 विश्व कप विजेता करेगा उन्हें रिप्लेस

Shivam Mavi (Image credit Twitter – X) सनराइजर्स हैदराबाद को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के बीच बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज शिवम मावी चोट के कारण पूरे...

परिवार की तस्वीरें खींचने पर हेनरिक क्लासेन ने फैन को लगाई डांट, देखें वायरल वीडियो!

Heinrich Klaasen (Image credit Twitter – X) हेनरिक क्लासेन, जो सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज हैं, हाल ही में एक वीडियो को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस वीडियो...