
इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ में अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत ट्रैविस हेड और रहमानुल्लाह गुरबाज़ को ICC की ताजा वनडे रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ है। अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने शारजाह के मैदान पर दूसरे मैच में 105 और तीसरे मुकाबले में 89 रन की पारी खेली। वह पहले वनडे में शून्य पर पवेलियन लौटे थे।
वहीं ट्रैविस हेड की बात करें तो वो फ़िलहाल इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रहे हैं और वो शुरुआत के तीन मैचों में अच्छे फॉर्म में नजर आए हैं। ऐसे में वो आने वाले मैचों में भी कुछ अच्छी पारियां खेलकर अपनी रैंकिंग में और सुधार लाना चाहेंगे।
ICC ODI Ranking में नंबर आठ पर पहुंचे रहमानुल्लाह गुरबाज
दरअसल, आईसीसी ने बुधवार को खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग जारी की। वनडे बल्लेबाजों की लिस्ट में गुरबाज ने 10 पायदान की छलांग लगाई है, इसी के साथ उन्होंने एक नया इतिहास रचा है। वह आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में टॉप-10 में पहुंचने वाले पहले अफगानी खिलाड़ी बन गए हैं। वह फिलहाल आठवें पायदान पर हैं। गुरबाज 692 रेटिंग पॉइंट्स के साथ नंबर आठ पर हैं। वह आने वाले वक्त में लय बरकरार रखने में कामयाब रहे तो टॉप-5 में पहुंच सकते हैं।
गुरबाज के अलावा ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ओपनर ट्रेविस हेड ने भी वनडे में बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप-10 में एंट्री कर ली है। वह 684 रेटिंग पॉइंट के साथ नौवें स्थान पर हैं। हेड भी इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं। वह इंग्लैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के तीन मैचों में 214 रन बना चुके हैं। जिसमें नाबाद 154 की पारी शामिल है।
वहीं, अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान को वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में फायदा मिला है। वह आठ स्थान ऊपर चढ़कर लिस्ट में तीसरे पर पहुंच गए हैं। उनके 665 रेटिंग पॉइंट्स हैं। राशिद ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सात विकेट चटकाए थे। भारत के कुलदीप यादव (665) रैंकिंग में चौथे स्थान पर हैं। साउथ अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज 695 पॉइंट्स के साथ टॉप पर काबिज हैं। ऑस्ट्रेलिया के एडन जम्पा (681) दूसरे नंबर पर मौजूद हैं।
8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

