Skip to main content

ताजा खबर

ICC Men’s Test Rankings: यशस्वी-जडेजा को रैकिंग में इजाफा, कोहली टॉप-10 से बाहर, हिटमैन को भी हुआ नुकसान

Yashasvi Jaiswal, Virat Kohli, & Rohit Sharma (Photo Source: Getty Images)

ICC Men’s Test Rankings: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के तहत भारत और बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच इस वक्त टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 280 रनों से जीत हासिल की। वहीं, दूसरी ओर श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को सीरीज के पहले मैच 63 से शिकस्त दी। इन दोनों मैचों के बाद आईसीसी ने लेटेस्ट टेस्ट रैकिंग जारी कर दी है।

भारतीय युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को ताजा रैकिंग में इजाफा हुआ है। वह बैटिंग रैकिंग में नंबर-6 से नंबर-5 पर पहुंच गए हैं। वहीं, रोहित शर्मा और विराट कोहली को भारी नुकसान हुआ है।

ICC Men’s Test Rankings: रोहित शर्मा 10वें और विराट कोहली 12वें स्थान पर पहुंचे

आईसीसी मेन्स टेस्ट बैटिंग रैकिंग में इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट (899) रेटिंग पॉइंट्स के साथ अब भी पहले स्थान पर है। केन विलियमसन (852 रेटिंग) दूसरे, डेरिल मिचेल (760 रेटिंग) तीसरे और स्टीव स्मिथ (757 रेटिंग) चौथे स्थान पर है। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में यशस्वी जायसवाल ने 56 और 10 रनों की पारियां खेली थी। युवा बल्लेबाज 751 रेटिंग पॉइंट्स के साथ छठे से पांचवें स्थान पर आ गए हैं।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ही बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में फ्लॉप रहे थे। रोहित शर्मा नंबर-5 से सीधा दसवें स्थान पर आ गए हैं। विराट कोहली टॉप-10 से बाहर हो गए हैं, वह सातवें स्थान से 12वें स्थान पर आ गए हैं।

आईसीसी लेटेस्ट टेस्ट बैटिंग रैकिंग-

1. जो रूट (इंग्लैंड)- 899 रेटिंग पॉइंट्स

2. केन विलियमसन (न्यूजीलैंड)- 852 रेटिंग पॉइंट्स

3. डेरिल मिचेल (न्यूजीलैंड)- 760 रेटिंग पॉइंट्स

4. स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)- 757 रेटिंग पॉइंट्स

5. यशस्वी जायसवाल (भारत)- 751 रेटिंग पॉइंट्स

6. ऋषभ पंत (भारत)- 731 रेटिंग पॉइंट्स

7. उस्मान ख्वाजा (ऑस्ट्रेलिया)- 728 रेटिंग पॉइंट्स

8. मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान)- 720 रेटिंग पॉइंट्स

9. मार्नस लाबुशेन (ऑस्ट्रेलिया)- 720 रेटिंग पॉइंट्स

10. रोहित शर्मा (भारत)- 716 रेटिंग पॉइंट्स

रविचंद्रन अश्विन अब भी है नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज

रविचंद्रन अश्विन ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शतक जड़ा था और 6 विकेट भी लिए थे। ऑलराउंडर प्रदर्शन कर उन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता था। अश्विन आईसीसी की लेटेस्ट बॉलिंग रैकिंग में 871 रेटिंग पॉइंट्स के साथ नंबर-1 गेंदबाज है। वहीं, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 854 रेटिंग पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर है।

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज जोश हेजलवुड दूसरे पायदान से खिसक कर तीसरे स्थान पर आ गए हैं। भारतीय स्पिनर रवींद्र जडेजा रैकिंग में सातवें से छठे स्थान पर पहुंचे। वहीं, श्रीलंकाई गेंदबाज प्रभात जयसूर्या जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में 9 विकेट झटके थे। वह टेस्ट बॉलिंग रैकिंग में 13वें से सीधा 8वें पायदान पर पहुंच गए हैं।

आईसीसी लेटेस्ट टेस्ट बॉलिंग रैकिंग-

1. रविचंद्रन अश्विन (भारत)- 871 रेटिंग पॉइंट्स

2. जसप्रीत बुमराह (भारत)- 854 रेटिंग पॉइंट्स

3. जोश हेजलवुड (ऑस्ट्रेलिया)- 847 रेटिंग पॉइंट्स

4. पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया)- 820 रेटिंग पॉइंट्स

5. कगिसो रबाडा (साउथ अफ्रीका)- 820 रेटिंग पॉइंट्स

6. रवींद्र जडेजा (भारत)- 804 रेटिंग पॉइंट्स

7. नाथन लियोन (ऑस्ट्रेलिया)- 801 रेटिंग पॉइंट्स

8. प्रभात जयसूर्या (श्रीलंका)- 743 रेटिंग पॉइंट्स

9. काइल जैमिसन (न्यूजीलैंड)- 721 रेटिंग पॉइंट्स

10. शाहीन अफरीदी (पाकिस्तान)- 709 रेटिंग पॉइंट्स

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...