Skip to main content

ताजा खबर

ICC Men’s ODI Bowling Rankings: महीष तीक्षणा ने हासिल की करियर बेस्ट रैंकिंग, जानें किस नंबर पर पहुंचे 

ICC Mens ODI Bowling Rankings महीष तीक्षणा ने हासिल की करियर बेस्ट रैंकिंग जानें किस नंबर पर पहुंचे

Maheesh Theekshana (Image Credit- Twitter X)

ICC Men’s ODI Bowling Rankings: हाल में ही जारी ताजा आईसीसी वनडे रैंकिंग में गेंदबाजों की श्रेणी में श्रीलंकाई स्पिनर महीष तीक्षणा (Maheesh Theekshana) को बड़ा फायदा पहुंचा है। बता दें कि जारी नई रैंकिंग के बाद तीक्षणा ने 4 स्थानों की छलांग के साथ करियर बेस्ट रैंकिंग हासिल कर ली है।

हाल में ही उन्होंने न्यूजीलैंड दौरे पर वनडे सीरीज में श्रीलंका टीम के लिए कमाल का प्रदर्शन किया था। कीवी टीम के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मैच में तीक्षणा ने 4, तो तीसरे वनडे मैच में 3 विकेट हासिल किए थे। इस कमाल के प्रदर्शन के बाद वे जारी ताजा रैंकिंग में 4 स्थान के फायदे के साथ करियर बेस्ट तीसरे पायदान पहुंच चुके हैं। तीक्षणा के इस समय 663 रेटिंग पाॅइंट हैं और वह तीसरे स्थान पर बने हुए हैं।

तो वहीं वनडे क्रिकेट में गेंदबाजों की श्रेणी में अफगानिस्तान के कप्तान और दिग्गज स्पिनर राशिद खान पहले नंबर पर बने हुए हैं। राशिद के इस समय 669 रेटिंग पाॅइंट हैं और वनडे क्रिकेट में गेंदबाजों की श्रेणी में पहले नंबर पर मौजूद हैं।

साथ ही भारतीय टीम के अनुभवी स्पिनर कुलदीप यादव 665 रेटिंग पाॅइंट के साथ दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। इसके अलावा टाॅप 10 में कुलदीप के अलावा भारत की ओर से 645 रेटिंग पाॅइंट के साथ जसप्रीत बुमराह 7वें और 643 रेटिंग पाॅइंट के साथ मोहम्मद सिराज 8वें नंबर पर मौजूद हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में आ सकते हैं नजर महीष तीक्षणा

साथ ही बता दें कि अब महीष तीक्षणा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर पर 12 फरवरी से शुरू होने वाली दो मैचों की वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। इस सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन कर तीक्षणा की नजर पहले नंबर पर की पोजिशन को हासिल करने पर होंगी। देखना होगा कि इस वनडे सीरीज में वह कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं?

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: सुपर 8 मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से रौंदा 

ENG vs SL (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 राउंड में 42वां मैच आज 22 फरवरी, रविवार को इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच...

IND vs SA, Super 8: साउथ अफ्रीका ने पहले बैटिंग चुनी, अक्षर पटेल को फिर नहीं मिली जगह!

IND vs SA, Super 8 (image via JioHotstar) साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने आज (22 फरवरी) रात अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप...

ENG vs SL, Super 8: विल जैक्स ने बिछाया स्पिन का जाल, जीता प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड!

T20 World Cup 2026, ENG vs SL: Will Jacks (image via getty) इंग्लैंड ने रविवार को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8 मैच में...

T20 World Cup 2026: 4 टीमें को सेमीफाइनल में पहुंचने का दम रखती हैं 

Team India (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप का 10वां सीजन भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में खेला जा रहा है। 20 फरवरी को 20 टीमों...