Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2026: सुपर 8 मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से रौंदा 

ENG vs SL (Image Credit- Twitter X)
ENG vs SL (Image Credit- Twitter X)

जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 राउंड में 42वां मैच आज 22 फरवरी, रविवार को इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, पल्लेकेले में खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले में इंग्लैंड ने शानदार गेंदबाजी के दम पर 51 रनों से एकतरफा अंदाज में 51 रनों से जीत हासिल की।

मुकाबले में इंग्लैंड ने स्पिन गेंदबाजी के दम पर जीत हासिल की, जिन्होंने मैच में मिलकर 7 विकेट हासिल किए। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 147 रनों का स्कोर श्रीलंका के सामने जीत के लिए रखा। इसके बाद श्रीलंका इंग्लैंड की शानदार गेंदबाजी के सामने महज 95 रनों पर ही ढेर हो गई।

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, टी20 वर्ल्ड कप के 42वें मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो श्रीलंका टीम ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर कुल 146 रन बनाए।

टीम को इस स्कोर तक पहुंचाने में सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट ने अहम भूमिका निभाई, जिन्होंने 40 गेंदों में 6 चौके व 2 छ्क्के की मदद से 62 रनों की कमाल की पारी खेली। इसके अलावा विल जैक्स ने 21 और हैरी ब्रूक ने 14 रनों का योगदान दिया।

दूसरी ओर, श्रीलंका की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो बाएं हाथ के स्पिनर दुनिथ वेल्लालगे को सबसे ज्यादा 3 विकेट मिले। इसके अलावा दिलशान मधुशंका व महीष तीक्षणा के हाथ 2-2 विकेट लगे। तो दुशमांता चमीरा के हाथ 1 सफलता लगी।

इसके बाद, जब श्रीलंका इंग्लैंड से मिले 147 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो वह इंग्लैंड की कमाल की गेंदबाजी के सामने 16.4 ओवरों में महज 95 रनों पर सिमट गई। श्रीलंका को आज टाॅप ऑर्डर ने बल्लेबाजी ने निराश किया। इनफाॅर्म पाथुम निसंका 9, कामिल मिशारा 6, कुसल मेंडिस 4 व पवन रथनायके (0) खाता तक नहीं खोल पाए। कप्तान दासुन शनाका ने 30 रनों की बेस्ट पारी खेली।

तो वहीं, इंग्लैंड की ओर से स्पिन गेंदबाजों ने कमाल का खेल दिखाया। विल जैक्स ने 4 ओवर में 22 रन खर्च करते हुए 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा जोफ्रा आर्चर, लियाम डाॅसन व आदिल रशीद के हाथ 2-2 विकेट लगे। साथ ही जेमी ओवर्टन के हाथ 1 सफलता लगी।

আরো ताजा खबर

Women’s T20 WC 2026: दक्षिण अफ्रीका से मिली करारी हार के बाद फंसी टीम इंडिया, जाने सेमीफाइनल का पूरा समीकरण

India Women’s T20 World Cup semifinal qualification scenarios (image via getty) भारत को महिला टी20 विश्व कप 2026 में रविवार (21 जून) को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में दक्षिण अफ्रीका...

IPL ही सेट कर रहा है नया ट्रेंड – T20 में बल्लेबाजों की सोच बदलने पर करुण नायर का बड़ा बयान

Karun Nair’s huge statement on shift in mindset in T20 format (image via getty) सीनियर बल्लेबाज करुण नायर का मानना ​​है कि आईपीएल 2026 में देखि गई बहुत आक्रामक बल्लेबाजी...

22 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning cricket news headlines (image via getty) 1. Women’s T20 WC 2026: मारिजान काप के ऐतिहासिक प्रदर्शन के चलते साउथ अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हराया जारी आईसीसी...

ENG vs NZ 2026: नाइटक्लब विवाद के बाद ट्रेंट ब्रिज टेस्ट के लिए बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन की इंग्लैंड टीम में वापसी

ENG vs NZ 2026: Ben Stokes, Gus Atkinson included in third Test squad (image via getty) टीम प्रोटोकॉल तोड़ने की वजह से हाल ही में हुए दूसरे मैच से बाहर...